{"_id":"676db0825c65b3bc8508c607","slug":"3-killed-one-injured-in-road-accidents-varanasi-news-c-20-ali1005-835610-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गंगा में मिला वाराणसी नगर निगम के कर्मचारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गंगा में मिला वाराणसी नगर निगम के कर्मचारी का शव
विज्ञापन
वाराणसी के लिए भी प्रस्तावित
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गंगा में मिला वाराणसी नगर निगम के कर्मचारी का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
चहनिया (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के महडोरा गांव के पास गंगा किनारे 50 साल के व्यक्ति का शव उतराया मिला। मृतक की शिनाख्त राजेश कुमार के रूप में हुई, जो कज्जाकपुरा, वाराणसी में अकेले रहते थे। वह नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बलुआ थाना क्षेत्र के महरौड़ा गांव में मां महरौड़ी देवी मंदिर के पास सुबह गंगा किनारे एक शव उतराता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं मिली। बाद उसकी शिनाख्त राजेश कुमार के रूप में हुई। वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बराई उमरहा गांव के रहने वाले थे। बलुआ इंस्पेक्टर आशीष मिश्र ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। संवाद