फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   2th accused arrested in BJP leader murder case in varanasi told why and how they attacked

Varanasi: BJP नेता हत्याकांड में 12वां आरोपी गिरफ्तार, बताया- पिता-पुत्र पर क्यों और कैसे किया था हमला

Fri, 28 Oct 2022 07:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 Oct 2022 07:55 PM IST
सार

वाराणसी के सिगरा थाना अंतर्गत जयप्रकाश नगर में 12 अक्तूबर की रात भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह (71) की घर के बाहर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। शराब पीकर विवाद करने वाले युवकों ने टोकने पर वारदात को अंजाम दिया था। अबतक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
2th accused arrested in BJP leader murder case in varanasi told why and how they attacked
सिगरा पुलिस की गिरफ्त में भाजपा नेता हत्याकांड में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सिगरा क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर में भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह की हत्या में वांछित 20 हजार को इनामी को सिगरा पुलिस ने शुक्रवार को चंदुआ सट्टी से गिरफ्तार किया। कब्जे से हत्या में उपयोग लोहे का रॉड भी बरामद हुआ। अब तक इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन


वहीं, हत्या और जानलेवा हमले में वांछित 20-20 हजार के इनामी पांच अन्य आरोपी अब तक फरार है। जिनकी तलाश में सिगरा और क्राइम ब्रांच की टीमें दबिश दे रही हैं। सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह के अनुसार गिरफ्तार विशाल गुप्ता उर्फ साहिल गुप्ता निवासी चंदुआ छित्तूपुर का रहने वाला है। सर्विलांस और दर्जनों सीसी कैमरों को खंगालने के बाद आरोपी तक पहुंचा गया। 
विज्ञापन


30 से 40 लोगों ने बोला था हमला
पुलिस की पूछताछ में विशाल गुप्ता ने बताया कि 12 अक्तूबर की रात 307 नंबर गैंग के सदस्यों के संग जयप्रकाश नगर स्थित पशुपतिनाथ सिंह के कटरे में बियर ठेके पर था। इस दौरान पशुपतिनाथ सिंह के बेटे राजकुमार सिंह उर्फ राजन से विवाद हो गया। इस दौरान व्हाट्सएप ग्रुप 307 में सूचना आते ही 30 से 40 संख्या में सभी सदस्य पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मकान की गेट पर राजकुमार के मिलते ही उस पर टूट पड़े। अधमरा कर छोड़ा गया। तभी पशुपतिनाथ सिंह दिखे और उन्हें लाठी डंडे और लोहे की रॉड से मारा गया। घटनास्थल पर मरणानसन्न में पिता-पुत्र को छोड़कर भाग निकले थे।

17 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि पशुपति नाथ सिंह बेटे रूद्रेश सिंह की तहरीर पर 17 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, फरार पांच आरोपियों संदीप गुप्ता, विशाल राजभर, आकाश उर्फ टमाटर, बाबू अन्य को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पढ़ें: सांसद अफजाल अंसारी की 12 करोड़ 50 लाख की संपत्ति कुर्क, लखनऊ में गाजीपुर पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed