{"_id":"6aef804dac4154875f0c341d","slug":"297-property-registrations-on-dhanteras-180-in-the-names-of-women-varanasi-news-c-20-vns1021-1609313-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: धनतेरस पर 297 रजिस्ट्रियां, 180 महिलाओं के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: धनतेरस पर 297 रजिस्ट्रियां, 180 महिलाओं के नाम
विज्ञापन
बर्तन-आभूषण ही नहीं, जमीन और फ्लैट्स में भी बरसे धन, खजाने में आए सवा पांच करोड़ से अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषणों, बर्तनों और वाहनों के अलावा इस बार लोगों ने जमीन, फ्लैट और मकानों में दिल खोलकर निवेश किया। जिले के निबंधन कार्यालयों में दिनभर खरीदारों और गवाहों का तांता लगा रहा, जिसके चलते केवल धनतेरस के दिन 297 संपत्तियों की रजिस्ट्री दर्ज की गईं। इस बड़े पैमाने पर हुई खरीद-बिक्री से प्रदेश सरकार के खजाने में स्टांप शुल्क और निबंधन फीस के रूप में कुल 5.38 करोड़ रुपये का राजस्व जमा हुआ। अधिकतर लोगों ने दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा पर प्लॉट की खरीदारी के लिए अग्रिम बुकिंग भी कराई।
निबंधन कार्यालय के मुताबिक, इस बार महिलाओं के नाम पर संपत्तियों की रजिस्ट्री का दबदबा रहा। 297 बैनामों में से 180 संपत्तियों की रजिस्ट्री परिवार के पुरुषों ने महिलाओं के नाम पर कराई। महिलाओं के नाम पर खरीदारी करने पर सरकार की ओर से स्टांप शुल्क में छूट (1 प्रतिशत की रियायत) भी दी गई। इसके अलावा सदर, पिंडरा और अन्य निबंधन कार्यालयों में भी आवासीय प्लाटों, रेडी-टू-मूव फ्लैटों और व्यावसायिक दुकानों की जमकर खरीदारी हुई। आर्थिक बचत के साथ-साथ परिवार की मुखिया या बेटियों-बहुओं के नाम रजिस्ट्री कराकर लोगों ने इस धनतेरस को और भी खास बनाया।
एआईजी निबंधन डीके सैनी ने बताया कि शुभ मुहूर्त में रजिस्ट्री कराने की होड़ के चलते निबंधन कार्यालयों में सर्वर और काउंटरों पर विशेष व्यवस्था की गई थी। अधिकारियों व कर्मचारियों ने तय समय के बाद भी उपस्थित आवेदकों की प्रक्रिया पूरी कराई, जिससे किसी भी क्रेता-विक्रेता को असुविधा न हो। रियल एस्टेट कारोबारी अरुण अग्रवाल ने बताया कि बुनियादी ढांचे के तेज विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और रिंग रोड के विस्तार से काशी में प्रॉपर्टी बाजार में तेजी आई है, जिसका असर धनतेरस के आंकड़ों में स्पष्ट रूप से दिखा।