फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   26 kg gold recovered in one month, now smuggling through road

Varanasi News: एक महीने में 26 किलो सोना बरामद, अब सड़क मार्ग से तस्करी

Thu, 02 Nov 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
26 kg gold recovered in one month, now smuggling through road
डीआरआई ने एक महीने के अंदर सड़क मार्ग से सोने की तस्करी का दूसरा मामला पकड़ा है। बीते 19 दिनों में भदोही और फिर वाराणसी से 26 किलोग्राम 700 ग्राम सोना बरामद किया जा चुका है। महत्वपूर्ण बात यह भी है कि अभी तक तस्करी का सोना लेकर आने वाले जो लोग पकड़े जाते थे, वह ट्रेन से पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन आते थे। फिर, दूसरी ट्रेन पकड़कर गंतव्य के लिए रवाना होते थे। मगर, अब सोने की तस्करी से जुड़े सिंडिकेट ने अपना तरीका बदला है।
विज्ञापन

डीआरआई की मुंबई इकाई ने बीते 13 अक्तूबर की रात भदोही में जिला पुलिस के सहयोग से दो लोगों को 18 किलोग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा था। उसके बाद बृहस्पतिवार को दो लोगों को वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। डीआरआई के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई का तौर-तरीका देख कर तस्करी करने वाला गिरोह नए-नए हथकंडे अपनाता रहता है। इसके तहत ट्रेन से आवाजाही के परंपरागत तरीके से इतर सोना तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़े लोग सड़क मार्ग का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन




बांग्लादेश और नेपाल से चंदौली-बनारस आता है सोना



अफसरों के अनुसार विदेश से तस्करी कर लाया गया सोना बांग्लादेश और नेपाल से चंदौली के पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन और वाराणसी लाया जाता है। इसके बाद सोने की खेप कानपुर, लखनऊ और वाराणसी जैसे उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में खपाने के साथ ही इंदौर, दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में भी ले जाई जाती है। यह सारा खेल सोने पर लगने वाला टैक्स बचाने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर स्टेशन के समीप सौंपा गया था सोना



डीआरआई की प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्हें सोने की खेप पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के समीप मिली थी। सोना देने वाला कौन था, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। महाराष्ट्र से किसने भेजा, इसकी जानकारी भी नहीं दे सके। आरोपी कामकाज की तलाश में थे। इसी दौरान एक व्यक्ति से संपर्क हुआ और उसने वाराणसी जाकर सोना लाने के लिए कहा। वाराणसी आने-जाने का खर्च दिया गया था। सोना पहुंचाने पर 25-25 हजार रुपये और मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed