फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   251 girls took out a Kalash Yatra accompanied by elephants and horses

Varanasi News: हाथी-घोड़े संग 251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

Tue, 23 Jun 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
251 girls took out a Kalash Yatra accompanied by elephants and horses
हाथी घोड़े 251 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर 9 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का किया
मां नेपाली भगवती धाम छितमपुर में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को कलशयात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे के साथ 251 कन्याएं व महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। शोभायात्रा में बैंडबाजे, हाथी, घोड़े के साथ लोग भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा मां नेपाली भगवती धाम से प्रारंभ होकर गौरीशंकर महादेव मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद मां गंगा का पूजन हुआ। शोभायात्रा कादीपुर चौराहा, चौबेपुर, चंद्रावती एवं ढाका मार्ग से होते हुए पुनः मां नेपाली भगवती धाम स्थित यज्ञ स्थल पहुंची। यहां पूजन अर्चन के साथ विधिवत कलश स्थापना की गई। अयोध्या से आए संत राजेंद्र दास महाराज के सानिध्य में महायज्ञ 30 जून तक चलेगा। उन्होंने बताया कि यह यज्ञ देश में सुख, समृद्धि, विश्व शांति तथा भारत को दोबारा विश्व गुरु बनाने की कामना की जाएगी। यज्ञ में विश्व कल्याण एवं मानवता की रक्षा के लिए विशेष आहुतियां भी दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि 23 जून से शतचंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ होगा। 29 जून तक प्रतिदिन सुबह यज्ञ एवं शाम को चार से रात आठ बजे तक श्रीमद्भागवत कथा होगी तक किया जाएगा। संत राजेंद्र दास महाराज ने बताया कि 30 जून को हवन पूजन के साथ पूर्णाहुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed