{"_id":"66c87ceddc685aef75050ec2","slug":"250-players-will-bid-for-bhu-kesari-varanasi-news-c-20-vns1056-703329-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू केसरी के लिए 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू केसरी के लिए 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दाव
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पहली बार बीएचयू केसरी कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग में 250 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें केवल बीएचयू के खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगे। 60 प्लस भारवर्ग की प्रतियोगिता होगी।
आयोजन सचिव डॉ. हरिराम यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता खेल दिवस पर आयोजित की जाएगी। 29 अगस्त को प्रस्तावित प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 40-50, 50-60 और 60 प्लस भारवर्ग में जबकि बालक वर्ग में 35-40, 40-55, 55-65, 65 किलो भारवर्ग से अधिक वर्ग में प्रतियोगिता होगी। खिलाड़ियों का वजन 28 अगस्त को शाम चार बजे बीएचयू के शिवाजी हाॅल में होगा। इसमें भाग लेने के लिए बालक-बालिका पहलवान को अपने आधार कार्ड के साथ आना होगा।