{"_id":"69341d188dcb1ec7d207241b","slug":"25-000-reward-on-head-arrested-in-varanasi-committed-misdeed-name-of-occult-practices-also-looted-gold-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वाराणसी में 25 हजार का इनामी अरेस्ट, तंत्र-मंत्र के नाम पर किया था दुष्कर्म; जेवर भी लूट लिए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वाराणसी में 25 हजार का इनामी अरेस्ट, तंत्र-मंत्र के नाम पर किया था दुष्कर्म; जेवर भी लूट लिए थे
Sat, 06 Dec 2025 05:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 06 Dec 2025 05:40 PM IST
सार
Varanasi News: कमिश्नरेट की पुलिस ने 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। 2023 में दुष्कर्म और लूट के मामले में उसका साथी गिरफ्तार हो गया था लेकिन दूसरा आरोपी फरार था।
विज्ञापन
25 हजार के इनामी को मीडिया के सामने पेश करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
Varanasi Crime News: तीन वर्ष से फरार चल रहा 25 हजार रुपये का इनामिया बलात्कार का अभियुक्त गप्पू उर्फ राजनाथ आखिरकार कैंट थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन और डीसीपी व एडीसीपी वरुणा जोन तथा एसीपी कैंट के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के तहत गिरफ्तारी की यह बड़ी कार्रवाई हुई।
कैंट पुलिस धारा 85 बीएनएसएस (कुर्की) की प्रक्रिया का अनुपालन कर रही थी। इसी दौरान टीम ने अभियुक्त को उसके घर ग्राम बेनीपुर, थाना मिर्जामुराद से पकड़ लिया। आरोपी पर वर्ष 2023 में दर्ज बलात्कार, लूट और धमकी के गंभीर मामले में मु.अ.सं. 82/2023, धारा 376/392/506 भादवि के तहत वांछित था।
अभियुक्त पर आरोप है कि उसने अपने साथी प्यारे लाल के साथ तंत्र-मंत्र का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और झाड़-फूंक के नाम पर उसका मंगलसूत्र और कान की बाली लूट ली। मामले में सहअभियुक्त प्यारे लाल वर्ष 2023 में ही गिरफ्तार होकर जेल भेजा जा चुका है, जबकि गप्पू उर्फ राजनाथ लगातार फरार था।
विज्ञापन
उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था और न्यायालय से एनबीडब्ल्यू, धारा 82 व 85 की कार्रवाई चल रही थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में शिवाकांत मिश्र, प्रभारी निरीक्षक, वरिष्ठ उ.नि. रामकेवल यादव, कां. शाश्वत शुक्ला, कां. प्रवीण कुमार, महिला कां. स्नेहा पांडेय आदि शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।