फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   2448 minority not get scholarship due to lack of budget

Varanasi News: बजट के अभाव में 2448 अल्पसंख्यक छात्रों को नहीं मिली छात्रवृत्ति

Tue, 11 Apr 2023 08:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 08:10 PM IST
विज्ञापन
2448 minority not get scholarship due to lack of budget
बजट के अभाव में 2448 अल्पसंख्यक छात्रों को नहीं मिली छात्रवृत्ति
विज्ञापन


7958 में से 5510 छात्रों को मिला लाभ, तीन करोड़ की धनराशि दी गई
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। वित्तीय वर्ष 2022-23 में अल्पसंख्यक विभाग की ओर से 2448 छात्र-छात्राओं को बजट के अभाव में छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई। 5510 छात्र-छात्राओं को तीन करोड़ 11 लाख 45 हजार की छात्रवृत्ति दी गई। पिछले वित्तीय वर्ष में 5539 छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ मिला था।
जिले के 7958 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया। जांच के बाद शासन ने स्वीकृति दी, लेकिन बजट उपलब्ध न होने पर 2448 विद्यार्थी वंचित रह गए। 5510 छात्र-छात्राओं में कक्षा 9 और 10 के 2261 आवेदन में 1458 को ही लाभ मिल पाया। इन लाभर्थियों को 41 लाख 400 रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। ऐसे ही कक्षा 11 और 12 के 5697 आवेदनों में से 4052 को ही लाभ मिल पाया। इन्हें दो करोड़ 70 लाख 45 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। पिछले वित्तीय वर्ष में कक्षा 9 और 10 के 1677 तथा कक्षा 11 और 12 के 3862 छात्र-छात्राओं को विभाग ने छात्रवृत्ति दी थी।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्र पुन: करें आवेदन
अनुसूचित जाति व जनजाति श्रेणी के दशमोत्तर कक्षा के वह छात्र जिनके आवेदन लंबित हैं, फिर से आवेदन कर सकते हैं। समाज कल्याण विभाग इन्हें छात्रवृत्ति देगा। 17 से 19 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन भरा जाएगा। 20 अप्रैल से एक मई तक सत्यापन होगा। तीन से दस मई तक गलती सुधारने का मौका मिलेगा। 13 मई तक छात्रों को आवेदन पूरा कर विद्यालय में जमा करना होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने बताया कि यह अंतिम मौका है। इसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article