फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   24 hour electricity supply failure in varanasi after cm yogi order

सीएम योगी के आदेश पर भारी अफसरों की मनमानी,नवरात्र में 24 घंटे बिजली का दावा ध्वस्त

Wed, 05 Apr 2017 10:42 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Wed, 05 Apr 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
24 hour electricity supply failure in varanasi after cm yogi order
वाराणसी में बिजली आपूर्ति और लड़खड़ा गई - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र में धार्मिक शहरों को 24 घंटे बिजली देने के सीएम योगी का आदेश और निर्देश पर बिजली अफसरों की मनमानी भारी पड़ रही है। 24 घंटे बिजली देने का सीएम का निर्देश अधिकारियों ने ताक पर रख दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र और प्रमुख धार्मिक शहर में शामिल वाराणसी में बिजली आपूर्ति और लड़खड़ा गई है।
विज्ञापन


पिछले 3 दिन से भी बुरा हाल आज मंगलवार को है। मंडुवाडीह-चांदपुर इलाके में सुबह से बिजली गुल जबकि आज नवरात्र की अष्टमी है। बता दें कि दो दिन पहले राज्यमंत्री अनिल राजभर और नीलकंठ तिवारी ने भी अफसरों को 24 घंटे बिजली देने की सख्त हिदायत दी थी। यह निर्देश भी विभागीय अफसरों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन


मार्च के अंतिम हफ्ते से ही गरमी अपनी पूरी रौ में है। पूर्वांचल के कई जिलों का हाल वाराणसी जैसा ही हैं। वाराणसी में हर ओर नवरात्र मनाई जा रही है। ऐसे समय में बिजली की आंखमिचौनी से शहरवासी खासे परेशान हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को तो तमाम इलाकों में सुबह से देर रात तक बिजली की आंखमिचौनी चलती रही। लोग तपती दुपहरी में भी परेशान हुए और रात आंखों में कटी, सो अलग। कहीं लोकल फाल्ट तो कहीं मरम्मत के नाम पर लोगों को कटौती झेलनी पड़ी।  

सिगरा, महमूरगंज, चौकाघाट, मैदागिन, गोदौलिया, चांदपुर, मंडुवाडीह, लोहता आदि इलाकों में बिजली की आवाजाही जारी रही। गरमी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती का सिलसिला शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि यह हाल अप्रैल में है तो मई और जून में क्या होगा।


बिजली अधिकारियों से पूछने पर वह इसका दोष दूसरे विकास कार्यों पर देते हैं। कोई भी अधिकारी साफ तौर पर जवाब देने के लिए तैयार नहीं है। यूपी चुनाव के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि बिजली अगर रमजान में आती है तो दिवाली में भी आनी चाहिये। इसको लेकर बहुत विवाद भी हुआ।

पर अब जब बीजेपी की सरकार है तो विरोधी पार्टियां सवाल उठा रही हैं कि अब नवरात्र पर 24 घंटे बिजली क्यों नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed