फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   225 students underwent counseling for the Kashi Vidyapith Gangapur campus.

Varanasi News: काशी विद्यापीठ गंगापुर कैंपस के लिए 225 विद्यार्थियों ने कराई काउंसिलिंग

Wed, 26 Aug 2026 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
225 students underwent counseling for the Kashi Vidyapith Gangapur campus.
काशी विद्यापीठ के गंगापुर कैंपस में चलने वाले बीएससी, एमएससी एग्रीकल्चर विषय में दाखिले के लिए 225 विद्यार्थियों ने काउंसिलिंग कराई। फीस जमा करने के बाद सभी को परिचय पत्र और लाइब्रेरी कार्ड भी मौके पर ही जारी कर दिया गया। विवि के मुख्य परिसर के साथ ही गंगापुर परिसर में चलने वाले कोर्स के लिए भी काउंसिलिंग कराई जा रही है। बीएससी, एमएससी कृषि सहित कई कोर्स गंगापुर में चलते हैं। मंगलवार को सुबह 10 बजे की काउंसिलिंग के लिए एक दिन पहले ही अभ्यर्थियों को ईमेल भेजा गया था। उसके आधार पर गेटपास दिखाकर अभ्यर्थी अंदर पहुंचे। प्रवेश काउंसिलिंग समन्वयक प्रो.बंशीधर पांडेय, उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि एमए उर्दू, एमटीटीएम, एमए गांधीयन विचार, एमए दर्शन, एमए योग, एजूकेशन, एमएआईआरपीएम सहित अन्य पीजी के कोर्स की काउंसिलिंग 27 अगस्त को वाणिज्य एवं प्रबंध संकाय और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग समाज कार्य संकाय भवन में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed