फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   22 thousand infected in 19 days, 64 patients killed

19 दिन में 22 हजार संक्रमित, 64 मरीजों की गई जान

Tue, 20 Apr 2021 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
22 thousand infected in 19 days, 64 patients killed
वाराणसी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। सोमवार को 2,320 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा सात मरीजों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को 6,312 सैंपल की रिपोर्ट मिली। आंकड़ों पर गौर करें तो जांच कराने वालों में 36 प्रतिशत की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 44,623 पहुंच गई है। जिसमें से 28,347 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 444 की मौत हो चुकी है। 15,832 लोगों का होम आइसोलेशन और अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार को अस्पताल से कोई मरीज डिस्चार्ज नहीं किया गया जबकि होम आइसोलेशन में 1,456 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, संक्रमण के साथ ही मौत के बढ़ते ग्राफ से स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। अप्रैल में अब तक 19 दिन में 22 हजार नए मरीज मिल चुके हैं। जबकि मौत की बात करें तो 64 से ज्यादा मरीजों ने दम तोड़ दिया है। इसमे सबसे अधिक 18 अप्रैल को दस मरीजों की जान गई।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में 85, बिजली विभाग में 27 संक्रमित
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में जांच कराने वाले 85, जखिनी में 12, बिजली विभाग में 27 और रॉयल रेजीडेंसी महमूरगंज में 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा रूपापुर मिर्जामुराद, ईएसआई हॉस्पिटल, शुभम हॉस्पिटल महमूरगंज, न्यू लोको कॉलोनी ककरमता, रमाकांत नगर, शुभम हॉस्पिटल, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भी संक्रमित मिले हैं। आईएमएस बीएचयू निदेशक आफिस, सुंदरपुर, सामने घाट, राजघाट, चौकाघाट, सुसुवाही, सुंदरपुर, बनारस रेल इंजन कारखाना, साकेत नगर, महमूरगंज दुर्गाकुंड सहित अन्य जगहों पर भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

100 से अधिक मरीजों का रिकॉर्ड नहीं
स्वास्थ्य विभाग की सबसे बड़ी परेशानी लापता मरीजों को लेकर है। अप्रैल महीने की ही बात करें तो दो हजार से अधिक मरीज हैं, जिनके बारे में स्वास्थ्य विभाग को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। सोमवार को भी मिले 2320 सैंपल की रिपोर्ट में एक दो नहीं बल्कि 100 से अधिक ऐसे लोग हैं जिनका न तो कोई रिकॉर्ड है और न ही कोई जानकारी मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू में चार, बरेका में तीन की मौत
सोमवार को बीएचयू में 4 और बीएलडब्ल्यू में भर्ती 3 मरीजों की मौत हुई है। बीएचयू में भर्ती खजुरी निवासी 34 वर्षीय महिला, कजाक पूरा निवासी 57 वर्षीय महिला के साथ ही लंका निवासी 76 वर्षीय महिला की मौत हुई है। बीएचयू में ही भर्ती सोनारपुरा पांडे हवेली निवासी एक 60 वर्षीय पुरुष ने भी दम तोड़ दिया। बीएलडब्ल्यू अस्पताल में भर्ती निराला नगर निवासी 64 वर्षीय महिला, पहाड़ी गेट निवासी 70 वर्षीय पुरुष और न्यू कॉलोनी ककरमता निवासी की मौत हुई है।

826 ने लगवाया टीका
कोरोना टीकाकरण का ग्राफ भी सोमवार को कम हो गया। बताया जा रहा है कि ज्यादातर कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी की वजह से ही कई केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हो सका। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि कुल 826 लोगों में 503 ने पहली जबकि 323 को दूसरी डोज लगाई गई। बताया कि 20 अप्रैल को जिला महिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल, पीएचसी दुर्गाकुंड, चौकाघाट, सीएचसी आराजी लाइन, रेलवे अस्पताल में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed