फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   22 feet high grand Ram Darbar will be decorated in Banaras Club on 22 January

Ram Mandir: बनारस क्लब में 22 जनवरी को सजेगा 22 फीट ऊंचा भव्य राम दरबार, पूजन और आरती करेंगे रामभक्त

Wed, 10 Jan 2024 06:27 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 10 Jan 2024 06:27 PM IST
सार

राम मंदिर उद्घाटन को लेकर पूरे देश में धूम मची है। रामभक्त 22 जनवरी का दिन खास बनाने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसी क्रम में बनारस क्लब में 22 जनवरी को 22 फीट ऊंचा भव्य राम दरबार सजेगा। 

विज्ञापन
22 feet high grand Ram Darbar will be decorated in Banaras Club on 22 January
Ram Mandir - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को काशी में भव्य राम दरबार की झांकी सजाई जाएगी। बनारस क्लब में 22 फीट ऊंचा रामदरबार सजेगा। यहां भगवान राम के संकीर्तन के साथ प्रसाद वितरण होगा।

विज्ञापन


क्लब के सचिव डॉ. एनपी सिंह के अनुसार 22 जनवरी को श्रीराम दरबार सजाया जाएगा। राम दरबार में श्रीराम, सीता सिंहासन पर विराजित रहेंगे। सबसे पहले राम दरबार पर गंगा जल चढ़ाएंगे। इसके बाद राम दरबार को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करेंगे। 
विज्ञापन


पुष्प, रोली अक्षत, धूप बत्ती व दिया जलाकर पूजा पाठ होगा। अंत में आरती के बाद प्रसाद का वितरण होगा। इसमें क्लब के सदस्यों के अलावा कई धर्माचार्य भी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकाशी विश्वनाथ न्यास के सदस्य आचार्य दीपक मालवीय ने बताया कि राम दरबार भगवान राम के राज्य और उनके नियमों का एक दृश्य प्रतिनिधित्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रोजाना राम दरबार की पूजा करने से मोक्ष और मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed