फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   216 crores are in the account since six months, DPR has not been made till now

Varanasi News: छह माह से खाते में हैं 216 करोड़, अब तक नहीं बन सकी डीपीआर

Thu, 11 Jan 2024 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
216 crores are in the account since six months, DPR has not been made till now
वाराणसी। काशी के लोगों को बीएचयू के बाहर सरकारी अस्पतालों में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का लाभ लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में सात मंजिला सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाने के लिए शासन से जुलाई 2023 में ही 216 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। हालांकि, डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी नहीं बन सकी है। काम कब शुरू होगा, कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन

काशी में पूर्वांचल के दूसरे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, यूरोलॉजी, आंकोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी सहित अन्य विभागों की ओपीडी, भर्ती की सुविधा के साथ ही आईसीयू भी बनने हैं। 700 बेड वाले हॉस्पिटल के लिए शासन से जुलाई 2023 में 388 करोड़ के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है।
विज्ञापन

कई बार हो चुकी है बैठक, नहीं लगी मुहरसुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल को लेकर अब तक कई बार अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। यहीं नहीं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही स्थानीय स्तर पर अन्य विभागों की टीम भी दौरा कर चुकी है। इन सबके बाद काम कब से शुरू होगा, इस पर मुहर नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाने संबंधी औपचारिकताओं को नियमानुसार पूरा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य स्थल के चयन और डीपीआर के फाइनल होने के बाद शासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हॉस्पिटल के बनने के बाद मरीजों को बेहतर सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed