{"_id":"69bdb9ac3957ec114d0af07f","slug":"216-cow-shelters-in-the-division-will-be-equipped-with-cctv-varanasi-news-c-20-vns1056-1328399-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सीसीटीवी से लैस होंगे मंडल के 216 गोआश्रय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सीसीटीवी से लैस होंगे मंडल के 216 गोआश्रय स्थल
विज्ञापन
मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने कहा कि मंडल के सभी 216 गोआश्रय स्थल सीसीटीवी से लैस होंगे। उनकी अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने गोआश्रय स्थलों की जानकारी ली। एडी पशुपालन ने बताया कि वर्तमान में मंडल के गोआश्रय स्थलों में 26 हजार पशुओं का संरक्षण किया गया है। 6196 पशुओं को विभिन्न लोगों को दिया गया है। मंडलायुक्त ने सुपुर्दगी लेने वालों का पूरा भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश सीडीओ को दिए। उन्होंने सभी गोआश्रय स्थलों पर रजिस्टर रखने को कहा। कहा कि रजिस्टर में निरीक्षण का पूरा ब्योरा अंकित करते हुए उसका फॉलोअप जरूर लें।
सभी गोआश्रय स्थलों को सीसीटीवी से लैस करने, बीमार पशुओं को अलग कंपाउंड में रखने, चारे की उपलब्धता के लिए परती, बंजर में मनरेगा की सहायता से हरा चारा उगाने समेत सिंचाई के साधन व गेट लगाने के निर्देश दिए। तहसील/समाधान दिवस पर गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण के लिए जिम्मेदारी तय करें। मंडलायुक्त ने पशुओं के रखरखाव, चारे-पानी और स्वच्छता की स्थिति की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोशाला में भूसा, हरा चारा, स्वच्छ पेयजल और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गोवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में पशुओं के टीकाकरण अभियान, गोवंश संरक्षण, तथा निराश्रित पशुओं के प्रबंधन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाए।
उन्होंने पशुपालकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक में बृहद गोसंरक्षण केंद्र स्थापित करने, नंदिनी कृषक योजना, मिनी नंदिनी योजना की भी जानकारी दी गई। मंडलायुक्त ने कहा कि पशुपालन क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, अतः सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। अंत में, उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने एवं विभागीय लक्ष्यों की समय सीमा के भीतर पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।