फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू प्रवेश परीक्षा में दूसरे दिन 70 हजार ने दी परीक्षा

बीएचयू प्रवेश परीक्षा में दूसरे दिन 70 हजार ने दी परीक्षा

Thu, 16 May 2019 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू प्रवेश परीक्षा में दूसरे दिन 70 हजार ने दी परीक्षा
वाराणसी। बीएचयू में दाखिले के लिए चल रही प्रवेश परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए पंजीकृत 84248 में से करीब 70 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। स्नातक में बीएससी कृषि में सर्वाधिक 60 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। इसके अलावा बीवॉक, शास्त्री आनर्स, बीपीएड की परीक्षा हुई, जबकि स्नातकोत्तर में केवल एक ही पाठ्यक्रम एमएससी कृषि में पंजीकृत 1187 में से 800 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। बीएचयू परिसर से सुबह की परीक्षा छूटते ही परिसर से मुख्य द्वार और फिर बाहर रविदास गेट तक जाम लग गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षाओं की शुरुआत 14 मई से हो गई है। देश भर में बने केंद्रों पर इस बार ओएमआर शीट के साथ-साथ कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा भी कराई जा रही है। बुधवार को बीएससी कृषि में पंजीकृत 78761 में से 21247 ने ऑनलाइन और 57514 ने ओएमआर शीट से परीक्षा का विकल्प भरा था। इसमें से करीब 20 हजार ने ऑनलाइन और 40 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ओएमआर शीट पर परीक्षा दी। परीक्षा नियंत्रक मनोज पांडेय ने बताया कि इसके अलावा वीवॉक में पंजीकृत 1825, शास्त्री आनर्स में 765, बीपीएड में 1710 में से करीब 85 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

परिसर में सबसे अधिक अभ्यर्थी बीएससी कृषि के थे और सुबह 9 से 11 बजे तक चली परीक्षा छूटते ही जाम लग गया, जिस वजह से करीब आधा घंटा तक यातायात बाधित रहा। गुरुवार को बीए आनर्स सोशल साइंस, बीए एलएलबी, बीए आनर्स आर्ट्स के साथ ही मास्टर इन पर्सनल मैनेजमेंट, कार्पोरेट कम्यूनिकेशन, इंट्रीग्रेटेड रुरल डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट, मास्टर इन वोकेशन इन रिटैल एंड लाजिस्टिक मैनजमेंट, मास्टर आफ वोकेशन इन हॉस्पिटलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, एमए इन सोशल इक्सक्लूजन एंड इनक्लूसिव पॉलिसी, एमए इन एंथ्रोपोलॉजी, मास्टर आफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनजमेंट के साथ ही एमए मेन्यूस्क्रिपटोलॉजी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed