फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   31 गोवंश बरामद, आठ गिरफ्तार

31 गोवंश बरामद, आठ गिरफ्तार

Mon, 06 May 2019 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
31 गोवंश बरामद, आठ गिरफ्तार
वाराणसी। तीन अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने एक कंटेनर, एक डीसीएम और एक मैजिक से 31 गोवंश बरामद किए हैं और आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। डाफी बाईपास पर दो अलग-अलग स्थान से लंका पुलिस ने रविवार को एक कंटेनर और एक डीसीएम से 27 गोवंश बरामद किया। बरामद गोवंश के साथ पशु तस्करी के आरोप में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों की शिनाख्त औरैया के तिलकनगर जमालशाह के कासिम, कौशांबी के करारी के मोहम्मद इरफान, गाजीपुर के दिलदारनगर क्षेत्र के ताजपुर कुर्रा के हबीब खान, प्रयागराज के हंडिया के वीरेंद्र कुमार यादव, बिहार के भभुआ के आसिफ और अजय कुमार दुबे के तौर पर हुई है। वहीं, रोहनिया पुलिस ने मैजिक के साथ चार गोवंश और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोवंश के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपियों की शिनाख्त कानपुर नगर के नौबस्ता थाना के दयालपुरम के मुन्ना सिंह और फतेहपुर जिले के थरिआंव थाना के उसरैना के आशीष कुमार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

सीओ भेलूपुर अनिल कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी अपनी टीम के साथ डाफी बाईपास पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान डाफी बाईपास पर अलग-अलग स्थान से एक कंटेनर से 17 गोवंश और एक डीसीएम से 10 गोवंश बरामद किया। गिरफ्त में आए आरोपियों ने बताया कि वो गोवंश को प्रयागराज से पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया वीरेंद्र कुमार यादव रूट में पड़ने वाले थानों और चौकियों के चिह्नित सिपाहियों से बातचीत कर गोवंश लदे वाहनों को पास कराता था। वीरेंद्र का एक साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला। सीओ भेलूपुर ने बताया कि पशु तस्करी में जिन सिपाहियों की संलिप्तता की जानकारी मिली है, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एसएसपी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed