फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गर्मी बढ़ते ही गहराने लगा पेयजल संकट

गर्मी बढ़ते ही गहराने लगा पेयजल संकट

Tue, 09 Apr 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
गर्मी बढ़ते ही गहराने लगा पेयजल संकट
वाराणसी। शहर में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगा है। जलकल की पाइपलाइनों में लीकेज की वजह से पानी नहीं मिल रहा है और अगर पानी आ भी रहा है तो दूषित। रही सही कसर खराब हैंडपंपों ने पूरी कर दी है। हालात ये है कि शहर में लगे 70 फीसदी से ज्यादा हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। हैंडपंपों की मरम्मत और रीबोर कराने के लिए जलनिगम के अफसर लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के नागरिक दूषित पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए उत्तर प्रदेश जलनिगम ने शहर में करीब ढाई हजार हैंडपंप लगवाए हैं। स्थिति यह है कि तमाम मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर लोग इंडिया मार्का हैंडपंप के ही सहारे रहते हैं। दरअसल, जलनिगम अपने स्तर से सर्वे कराकर खराब हैंडपंपों को चिह्नित करता है। इसके बाद हैंडपंपों के मेंटेनेंस और रीबोर के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी जाती है। शासन से बजट जारी होने के बाद हैंडपंपों की मरम्मत और रीबोर कराने का काम शुरू किया जाता है। यूं तो जलनिगम शहर में महज 25 से 30 फीसदी हैंडपंपों के खराब होने का दावा करता है, लेकिन हकीकत बिल्कुल उलट है। वस्तुस्थिति यह है कि शहर में 70 फीसदी से ज्यादा हैंडपंप खराब पड़े हैं। जो सही हालत में हैं भी उनमें से अधिसंख्य में गंदा पानी आ रहा है।
विज्ञापन

हैंडपंप व नलकूप (ट्यूबवेल) लगाने और उसका मेंटेनेंस व रीबोर कराने की जिम्मेदारी शहर में जलनिगम (नलकूप डिवीजन) और गांवों में ग्राम पंचायतों के जिम्मे है। अधिकारियों की मानें तो शहर में हैंडपंप और नलकूप लगाने के बाद साल भर तक उसका मेंटेनेंस जलनिगम करवाता है। उसके बाद यह जिम्मेदारी जलकल को सौंप दी जाती है। इस बीच, जरूरत पड़ने पर जलनिगम भी अपने मेंटेनेंस मद से मरम्मत करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed