फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   लगे मेयर मुर्दाबाद के नारे, घंटों गहमागहमी

लगे मेयर मुर्दाबाद के नारे, घंटों गहमागहमी

Sun, 17 Feb 2019 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
लगे मेयर मुर्दाबाद के नारे, घंटों गहमागहमी
वाराणसी। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक के दौरान शनिवार को अजीबोगरीब स्थिति हो गई। सपा और कांग्रेस पार्षदों ने जहां पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की शहादत को लेकर कार्यकारिणी बैठक को स्थगित करने की मांग करते हुए धरना दिया वहीं भाजपा पार्षदों ने कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लेकर 67371.10 लाख बजट पास कराया। उधर, शोक सभा न कराकर बजट पास कराने के मेयर के फैसले से दुखी सपा व कांग्रेस पार्षदों ने मेयर मुर्दाबाद के नारे लगाए और कार्यकारिणी परिषद के बाहर बरामदे में बैठकर घंटों धरना दिया।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना था कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले से देश में गम और गुस्से का माहौल है। तमाम बैठकें और सरकारी कार्य स्थगित कर दिए गए हैं, लेकिन विपक्षी पार्षदों के ऐतराज के बावजूद भी मेयर मृदुला जायसवाल ने कार्यकारिणी बैठक कराई। कार्यकारिणी सदस्य जगतगंज के पार्षद प्रशांत सिंह पिंकू ने शोक प्रस्ताव प्रस्तुत कर बैठक स्थगित करने की मांग की, लेकिन मेयर ने उनकी बातें अनसुनी कर दीं। जिसके बाद विपक्षी पार्षद भड़क गये। बरामदे में धरना देकर मोमबत्ती जलाई और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

स्कूलों से निगम वसूलेगा लाइसेंस फीस
विपक्षी पार्षदों के बैठक का बहिष्कार करने के बावजूद भी मेयर मृदुला जायसवाल ने 67371.10 लाख का बजट पास कराया। बजट पास होने के दौरान 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में से केवल भाजपा के ही सदस्य कार्यकारिणी में मौजूद रहे। निजी स्कूली बसों से लाइसेंस फीस वसूली के लिए पहले पांच लाख का लक्ष्य था लेकिन मेयर ने स्कूली बसों की संख्या के आधार पर इसे 15 लाख बढ़ाकर 20 लाख कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed