फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अमरूद खाने के लिए रुपये दो तो दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करूं

अमरूद खाने के लिए रुपये दो तो दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करूं

Tue, 29 Jan 2019 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
अमरूद खाने के लिए रुपये दो तो दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करूं
वाराणसी/लोहता। दुष्कर्म पीड़िता से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रुपये लेते लोहता थाने का दरोगा शमशेर आलम मोबाइल के कैमरे में कैद हो गया। सोमवार को दरोगा की करतूत की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

लोहता थाने का कस्बा इंचार्ज शमशेर आलम क्षेत्र में तकनीक प्रेमी के तौर पर जाना जाता है। हमेशा लैपटॉप लेकर चलने वाला शमशेर कहता रहता है कि जिले की सारी महत्वपूर्ण घटनाओं को उसने अपने पास सुरक्षित कर रखा है। 18 सितंबर 2018 को लोहता थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने नबीन कुरैशी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसकी जांच शमशेर आलम को दी गई थी। पीड़िता ने दरोगा से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की तो वह टालमटोल करता रहा। पीड़िता के अनुसार, जब वह रोजाना थाने के चक्कर काटने लगी तो दरोगा शमशेर ने उससे कहा कि अमरूद खाने के लिए रुपये दो तो आरोपी को गिरफ्तार करूं। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के आठ-दस दिन बाद पीड़िता के घर दरोगा रुपये लेने पहुंचा। पीड़िता ने दरोगा को रुपये देने की मोबाइल से वीडियो बना ली। वही पुराना वीडियो वायरल हुआ तो आला अधिकारी हरकत में आए। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि सीओ सदर की जांच रिपोर्ट के आधार पर दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

हम अन्य पुलिसकर्मियों जैसे बिल्कुल नहीं हैं
दरोगा शमशेर आलम को लेकर लोहता क्षेत्र ही नहीं, थाने में भी तरह-तरह की चर्चाएं सुनने को मिलीं। शमशेर क्षेत्र में कहता रहता है कि हम अन्य पुलिसकर्मियों जैसे बिल्कुल नहीं हैं। वहीं, साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि शमशेर के कस्बे का प्रभार संभालने के बाद चोरी की घटनाएं बढ़ीं। शमशेर का थाने आना और जाना भी किसी को पता नहीं चल पाता है। अधिकारी लोकेशन मांगते थे तो वह लोहता कस्बा बताता, जबकि फरियादी उसे थाने से लेकर कस्बे तक ढूंढते रहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed