फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बूथ को मजबूत रखो गठबंधन से डरने की जरूरत नहीं

बूथ को मजबूत रखो गठबंधन से डरने की जरूरत नहीं

Wed, 23 Jan 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
बूथ को मजबूत रखो गठबंधन से डरने की जरूरत नहीं
वाराणसी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ को मजबूत रखो। गठबंधन से डरने की जरूरत नहीं है।पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान विधानसभा उत्तरी में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठित कर चुनाव की रणनीति बनाई थी। इसका परिणाम बहुत ही अच्छा रहा। मंगलवार को बाबतपुर में एक फार्म हाउस में मुख्यमंत्री ने शहर उत्तरी के भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से करते रहें। सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। लाभार्थियों से मिलें। चाय नास्ते पर मुख्यमंत्री ने उत्तरी विधानसभा के परिचित भाजपा कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम पूछा। साथ ही हरियाणा आने का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम में अरविंद सिंह, जगदीश त्रिपाठी, आयुष जायसवाल, नीरज जायसवाल, नवीन कपूर, विकास चौधरी, अमित जायसवाल, अजय कृष्ण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed