{"_id":"5c2d1b69bdec2256986d2ab9","slug":"21546460009-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसेवा केंद्रों पर भी बनेगा आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसेवा केंद्रों पर भी बनेगा आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आयुष्मान भारत-जन आरोग्य योजना के लाभार्थी अब जनसेवा केंद्रों से भी गोल्डन कार्ड बनवा सकेंगे। यहां से उन्हें लेमिनेशन वाला कार्ड दिया जाएगा, जिसके लिए तीस रुपये का भुगतान करना होगा। योजना के तहत सरकार और सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के बीच अनुबंध किया गया है।
आयुष्मान योजना के तहत पात्र व्यक्ति को हर साल पांच लाख रुपये नि:शुल्क इलाज और जांच की सुविधा है। इसके लिए पात्र लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। अब जनसेवा केंद्रों से कार्ड बनने की व्यवस्था के बाद लोगों को भागदौड़ से छुटकारा मिलेगा। डीएम सुरेंद्र सिंह ने सभी लाभार्थियों से जनसेवा केंद्रों से गोल्डन कार्ड बनवाकर योजना का लाभ लेने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी जन सेवा केंद्र में 30 रुपये से अधिक लिया जाता है तो इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में की जा सकती है। शिकायत दर्ज कराने के लिए जिला ग्रिवांस (शिकायत) प्रबंधक सागर कुमार (9140827578) तथा जिला सूचना प्रणाली अधिकारी एनके सिंह (8419810001) से संपर्क किया जा सकता है।
आयुष्मान की क्षेत्रीय कार्यशाला कल
आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना को लेकर चार जनवरी को क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। ताज होटल में सुबह 9.30 बजे से होने वाली कार्यशाला में बनारस, मऊ, बलिया, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, जौनपुर समेत प्रदेश के 19 जिलों के सीएमओ भाग लेंगे। कार्यशाला की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह करेंगे। इस दौरान प्रमुख सचिव प्रशांत त्रिवेदी के साथ ही संबंधित जिलों के डीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने दी।