फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भाजपा ने पिछड़ों को साधने का रोडमैप तैयार किया

भाजपा ने पिछड़ों को साधने का रोडमैप तैयार किया

Wed, 24 Oct 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने पिछड़ों को साधने का रोडमैप तैयार किया
वाराणसी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति ने 54 प्रतिशत ओबीसी को साधने का रोडमैप तैयार कर लिया है। मोर्चा कार्यसमिति की बैठक में तय किया गया कि मिशन-2019 के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार किया ही जाएगा,
विज्ञापन

मंगलवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययनपीठ में आयोजित बैठक के समापन सत्र के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पिछड़ों का ध्यान केवल और केवल भाजपा रखती है। बाकी पार्टियां केवल पिछड़ों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही हैं। मोर्चा के जरिए भाजपा 2019 में लोकसभा चुनाव फिर जीतेगी। उन्होंने मोर्चे के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आत्मविश्वास बरकरार रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

डॉ. पांडेय ने कहा कि पिछड़ों के हित के बारे में चौधरी चरण सिंह के बाद केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोचा है। मुलायम सिंह और अखिलेश यादव ने अपने परिवार के 67 लोगों को राजनीतिज्ञ बनाकर परिवारवाद बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के विचारों को भी आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज सपा, बसपा, कांग्रेस आईसीयू में है। झूठ को आधार बनाकर आईसीयू से निकलने का उनका मंसूबा कभी कामयाब नहीं होगा। 2019 के चुनाव में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने आगामी कार्यक्रमों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यक्रमों को तेज करने के बारे में बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के फोटो पर माल्यार्पण के साथ की गई। इस मौके पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, प्रभारी विजय बहादुर पाठक, प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा, सांसद, विधायक और मंत्रियों में अनिल राजभर, नीलिमा कटियार, अशोक कटारिया, सकलदीप राजभर, बाबूराम निषाद, सूर्य प्रकाश पाल, गोपाल अंजान, गिरीश चंद्र यादव, रविंद्र कुशवाहा, जय प्रकाश निषाद, बीएल वर्मा, ब्रज बहादुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, संगठन मंत्री रत्नाकर, आरएस पाल आदि मौजूद रहे। संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चिरंजीव चौरसिया ने किया।

अनुपमा ने राहुल पर निशाना साधा
बैठक में भाग लेने आई बेसिक शिक्षा एवं बाल पुष्टाहार राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा कि राहुल गांधी ने जो संसद में किया वह सबने देखा है। वह किसानों के साथ संसद घेरने की बात कर रहे हैं। इसलिए आज भी कुछ ऐसा करेंगे, जो खबर बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed