{"_id":"5b8d980a42c792464d1bc773","slug":"21536006154-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू, चिकनगुनिया को लेकर अलर्ट पर बीएचयू अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू, चिकनगुनिया को लेकर अलर्ट पर बीएचयू अस्पताल
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बदलते मौसम के साथ ही संक्रामक बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। जिले में अब तक करीब बीस लोगों में डेंगू के मरीजों की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ ही बीएचयू अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट पर है। यहां सर सुंदर लाल अस्पताल में डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस के मरीजों के लिए दस बेड आरक्षित कर लिया गया है। इसमें सर्वाधिक डेंगू मरीजों के लिए छह बेड शामिल हैं।
बरसात के इस मौसम में शहरी और ग्रामीण इलाकों में जल-जमाव हो गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से यहां मच्छर पनपने के साथ ही डेंगू की संभावना अधिक रहती है। इसके अलावा इस मौसम में चिकनगुनिया के मरीज भी मिलते हैं, हालांकि बनारस और आसपास के जिलों में जापानी इंसेफेलाइटिस के मरीज नहीं मिलते हैं लेकिन एहतियातन अस्पताल में इसके लिए भी दो बेड आरक्षित कराया गया है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने बताया कि इमरजेंसी विभाग को ऐसे मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज करने का निर्देश दिया गया है। डेंगू मरीजों के लिए अस्पताल के पांचवें मंजिल पर छह बेड , मस्तिष्क बुखार (जापानी इंसेफेलाइटिस) के लिए न्यूरोलॉजी वार्ड में दो और चिकनगुनिया मरीजों के लिए इमरजेंसी में दो विस्तर आरक्षित किए गए हैं।