{"_id":"5b75dcf842c792314268344e","slug":"21534450936-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमात्मा से जुड़कर ही मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमात्मा से जुड़कर ही मिलेगी मुक्ति
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। बार-बार जन्म लेना और मरना 84 लाख योनियों का चक्रव्यूह है। इस आवागमन के चक्कर से हर कोई मुक्ति चाहता है। इस संसार में केवल मनुष्य को ही यह अवसर मिलता है कि वह परमात्मा से जुड़कर जीवन-मरण के चक्रव्यूह से मुक्ति प्राप्त कर सकता है। बुधवार को रजपुरा चौराहा स्थित संत निरंकारी मंडल के सत्संग में अनुयायियों को संबोधित करते हुए ये बातें राजेश कुमार ने कहीं। अनुयायियों से खचाखच भरे पंडाल में उन्होंने कहा कि आज देशवासी स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। देश की स्वतंत्रता के लिए कितनी कुर्बानियां दी गईं, परंतु जब तक हमारे भीतर से संकीर्ण सोच का नाश नहीं होगा, तब तक वास्तविक स्वतंत्रता हासिल नहीं होगी। राष्ट्र के प्रत्येक व्यक्ति को देश प्रेम का भाव दिखाना होगा, तब जाकर देश की एकता और अखंडता मजबूत होगी। कहा कि सदगुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव जी का यही संदेश है कि आध्यात्मिकता में जब हम ब्रह्म ज्ञान प्राप्त करते हैं, तब हमें अज्ञानता के अंधकार और भ्रम-भ्रांतियों एवं अन्य बंधन से मुक्ति प्राप्त होती है। मन रोशन हो जाता है और जीवन में सुधार आ जाता है। देश प्रेम और राष्ट्र भक्ति को पाना है तो हमें स्वार्थ, अहंकार और घृणा से ऊपर उठना होगा। सत्संग में भदोही, चौरी, ज्ञानपुर, औराई तथा समेत ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया। इस मौके पर लोगों ने उन महात्माओं को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने सत्य का संदेश देकर इंसान को बंधनों से मुक्त कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन