फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गले में सब्जी की माला डाल किया प्रदर्शन 0

गले में सब्जी की माला डाल किया प्रदर्शन

Mon, 11 Jun 2018 10:47 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
गले में सब्जी की माला डाल किया प्रदर्शन 0
वाराणसी। जब से भाजपा आई है, कमर तोड़ महंगाई है..., देश की जनता हुई बेहाल...के स्लोगन के साथ महिलाओं ने घरेलू गैस सिलिंडर की शवयात्रा निकाली। कांग्रेस के महिला संगठन के नेतृत्व में महिलाओं ने रविवार को पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में महिलाओं ने प्रतीकात्मक शव यात्रा के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
विज्ञापन

पूर्व मेयर प्रत्याशी शालिनी यादव के नेतृत्व में आजाद पार्क में महिलाएं एलपीजी सिलिंडर की प्रतीकात्मक शव यात्रा लेकर पहुंचीं। महंगाई के विरोध स्वरूप महिलाओं ने गले में सब्जी और फलों की माला भी डाल रखी थी। सभा को संबोधित करते हुए शालिनी यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार से महंगे दाम पर गैस और तेल खरीदकर जनता को सस्ते दाम पर उपलब्ध कराया। आज केंद्र सरकार उसी बाजार से सस्ती गैस और तेल खरीदकर जनता को महंगे दाम पर बेच रही है।
विज्ञापन

इससे सरकार और प्राइवेट कंपनियों की भारी कमाई हो रही है। यही हाल किसानों का है जो बिचौलियों को अपनी सब्जी, अन्न व फल लागत से कम दाम में बेच रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बनारस के सांसद से अनुरोध किया है कि वह महिलाओं को इस कमरतोड़ महंगाई से राहत दिलाएं। इस दौरान ऋ तु पाण्डेय, सभासद मीनू शर्मा, फातिमा बीबी, सुनीता राय, सरोजा देवी, मीरा देवी, महालक्ष्मी शुक्ल, वंदना, सुरेश शर्मा, अशोक यादव, हाजी इस्लाम, आशीष रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed