{"_id":"5b0c6c6e4f1c1ba76e8b513c","slug":"21527540846-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून में परीक्षा परिणाम, जुलाई से काउंसिलिंग00","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून में परीक्षा परिणाम, जुलाई से काउंसिलिंग00
Updated Tue, 29 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में यूजी, पीजी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब काउंसिलिंग की तैयारी चल रही है। अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होकर 27 मई तक चली प्रवेश परीक्षा के बाद अब जून के दूसरे सप्ताह में परिणाम जारी किया जाएगा। समय से दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर कक्षाएं चलवाई जा सकें, इसके लिए यूजी में जुलाई के पहले सप्ताह से दाखिला शुरू होने की संभावना है।
विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए इस बार यूजी-पीजी सहित कई पाठ्यक्रमों की करीब 12 हजार सीटों के लिए साढ़े चार लाख से अधिक आवेदन आए थे। 15 अप्रैल से प्रवेश परीक्षा शुरू होकर 27 मई तक चली। इस बार सर्वाधिक 74 हजार आवेदन बीएससी कृषि के लिए आए थे। खास बात यह है कि फर्जीवाड़ा रोकने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने ट्रायल के आधार पर आवेदन के समय आधार सहित अन्य पहचान पत्र में कोई एक को अनिवार्य किया था, अब पारदर्शिता के लिहाज से काउंसिलिंग में भी इस व्यवस्था को लागू किया जा सकता है। परीक्षा नियंत्रक मनोज पांडेय ने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह से यूजी की काउंसिलिंग कराई जा सकती है। इसकी तैयारी चल रही है।