{"_id":"5b09b7bd4f1c1bf26e8b4b63","slug":"21527363517-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा पहुंचा 45 डिग्री, उबला जनजीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा पहुंचा 45 डिग्री, उबला जनजीवन
Updated Sun, 27 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। गर्मी सारे रिकार्ड तोड़ने पर आमादा है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रिकार्ड किया गया। पखवारे भर से 43 और 44 डिग्री के आसपास थमे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की और बढ़ोतरी से सामान्य जनजीवन उबल गया। कूलर-पंखे बेअसर हो गए और रात भी पसीने से लथपथ हालत में गुजरी।
गर्मी का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार चढ़ते पारे से लोग बेहाल हो उठे हैं। शनिवार को हालात बेकाबू हो गए। हाल के दिनों के मुकाबले तापमान में एक डिग्री की और बढ़ोतरी हो गई। अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 30 डिग्री रहे। इससे प्रचंड गर्मी से जूझ रहे लोग बेहाल हो गए। हालात यह हो गए कि गर्मी और उमस से बेहाल लोग पसीना पोछते-पोछते परेशान रहे। आसमान से आग की बारिश और लू के थपेड़ों से न तो घर में चैन मिल रहा है ना ही बाहर। रात की नींद भी उड़ चली है। शुक्रवार की रात भीषण गर्मी और उमस के कारण तमाम लोगों की रात जागते हुए गुजरी। कोई छत पर टहल रहा था तो कोई गर्मी से राहत के लिए गलियों में टहलते हुए समय गुजार रहा था। इस दौरान बिजली के गुलगपाड़े ने मुश्किलें और बढ़ाईं। शुक्रवार की रात में बिजली की आवाजाही शनिवार को दिन में भी जारी रही। दोपहर दो बजे से लेकर शाम सात बजे तक पीक ऑवर में बिजली छह बार कटी। हर 40 से 45 मिनट में एक बार बिजली गुल होती रही। इससे लोग खीझ उठे। विभाग फॉल्ट मरम्मत और ओवरलोड की बात कहता रहा, लेकिन लगातार अघोषित कटौती से सामान्य जनजीवन झेल गया। इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शनिवार को गर्मी से बचने के लिए लोग तमाम जतन करते दिखे। बच्चे तालाब, जलाशयों और हैंडपंपों पर बच्चे घंटों नहाकर गर्मी से निजात पाने का प्रयास करते दिखे।