{"_id":"5afc98a24f1c1b1b5e8b50aa","slug":"21526503586-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों निगाहें दिन भर खोजती रहीं खूनी बीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों निगाहें दिन भर खोजती रहीं खूनी बीम
Updated Thu, 17 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वाहनों की चौबीसों घंटे आवाजाही के चलते शहर के अतिव्यस्त मार्गों में से एक पुराना जीटी रोड पर एईएन कॉलोनी के सामने बुधवार सुबह से ही दुर्घटनास्थल देखने के लिए भीड़ उमड़ी रही। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी के बावजूद कोई हादसे की भयावहता सुनकर गुमसुम दिखा तो किसी की आंखें निर्माणाधीन चौकाघाट फ्लाईओवर से जमीन पर गिरी खूनी बीम को खोज रही थीं। कह रहे थे, वर्षों तक चलने वाली जांच-पड़ताल में दोषी बच भी जाएंगे तो निर्दोषों की भयावह मौत के लिए ऊपर वाला उन्हें माफ नहीं करेगा।
इस बीच फ्लाईओवर के अन्य बीम के सुरक्षित होने को लेकर भी लोगों ने शंका जताई और प्रशासन से निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की। दुर्घटनास्थल पर कानून व्यवस्था के मद्देनजर दो क्षेत्राधिकारी, तीन थानेदार और एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है।