{"_id":"5aeb6e7f4f1c1b3b0b8b7ea6","slug":"21525378687-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत विश्वविद्यालय में वार्षिक परीक्षा के लिए बनाए गए 296 केंद्र0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत विश्वविद्यालय में वार्षिक परीक्षा के लिए बनाए गए 296 केंद्र0
Updated Fri, 04 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संस्कृत विश्वविद्यालय के शास्त्री और आचार्य की वार्षिक परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गुरुवार को परीक्षा के लिए 296 केंद्र बनाए गए हैं और इसमें 43 केंद्र प्रदेश के बाहर के हैं। महाविद्यालयों की ओर से सीसीटीवी कैमरों को लगवाने का आश्वासन मिलने के बाद ही केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है और केंद्रों की आधिकारिक सूची शीघ्र ही घोषित की जाएगी। वार्षिक परीक्षाएं 20 मई से शुरू होंगी।
विश्वविद्यालय के सामने बड़ी समस्या उन महाविद्यालयों का चयन करना था जहां सीसीटीवी कैमरा लगा हो। अधिकतर महाविद्यालयों ने सीसीटीवी कैमरा लगवाने का आश्वासन दिया है। उनके आश्वासन पर ही महाविद्यालयों को केंद्रों की सूची में शामिल किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि शासन का निर्देश सीसीटीवी वाले महाविद्यालयों को ही केंद्र बनाने का है। इसलिए ऐसे महाविद्यालयों को प्राथमिकता दी जा रही है। विश्वविद्यालय से परीक्षा केंद्रों के लिए गोपनीय प्रपत्रों का वितरण 16 से 18 मई के बीच किया जाएगा। प्रपत्रों के वितरण के लिए चार काउंटर बनाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो.राजनाथ ने बताया है कि परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। शीघ्र ही केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संबंधी निर्देश जारी किए जाएंगे।