{"_id":"5aeb6e7e4f1c1b320a8b7e49","slug":"21525378686-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ और पुलिस की शह पर सट्टेबाजी 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ और पुलिस की शह पर सट्टेबाजी 0
Updated Fri, 04 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईपीएल के मैचों को लेकर शहर में सट्टेबाजी जोरों पर है। शिकायतें हैं कि एसटीएफ और पुलिस की शह पर सट्टेबाजी का यह खेल खुलेआम चल रहा है। शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई न होने पर एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज का कहना है कि जल्द ही मुखबिरों और सर्विलांस के जरिए तस्दीक कराकर सट्टेबाजों को दबोचा जाएगा।
एसएसपी गुरुवार को पुलिस लाइन में रोहनिया थाना के मिल्की चक से पकड़े गए 19 जुआरियों को मीडिया के सामने पेश कर रहे थे। इस कार्रवाई के लिए सीओ सदर अंकिता सिंह और इंस्पेक्टर रोहनिया श्रीप्रकाश गुप्ता व उनकी टीम को एसएसपी ने शाबाशी दी। इसी दौरान आईपीएल को लेकर शहर में जारी सट्टेबाजी का सवाल उठा। इसी दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि सट्टा खेलाने वाले पुलिस और एसटीएफ के संरक्षण की धौंस देते हैं। इनमें कई ऐसे हैं जो पुलिस महकमे के अधिकारियों तक का हाथ अपने पीछे बताते हैं। एसएसपी ने क्राइम ब्रांच और थानों की पुलिस को सट्टेबाजी की शिकायतों को गंभीरता से लेने और मुखबिर और सर्विलांस की मदद से ऐसे लोगों की तस्दीक कर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। आम जनता से भी अपील की कि वे सट्टेबाजी की सूचना पुलिस अधिकारियों को दें।
गैंगस्टर में वांछित आरोपियों पर घोषित होगा इनाम
एसएसपी ने बताया कि जिले में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित आरोपियों पर जल्द ही इनाम घोषित किया जाएगा। इनके अलावा, लंबे समय से फरार बदमाशों पर घोषित पुरस्कार की राशि बढ़ाने की अनुशंसा भी आईजी रेंज और एडीजी जोन से की जाएगी।