फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मजदूर दिवस : जारी रही रोटी की जंग

मजदूर दिवस : जारी रही रोटी की जंग

Wed, 02 May 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मजदूर दिवस : जारी रही रोटी की जंग
भदोही। एक और मजदूर दिवस बीत गया, लेकिन नगर के मजदूरों के लिए यह दिन भी बाकी दिनों की तरह रहा। रोज की तरह शोभनाथ गौतम और जोखन ने ठेला खींच कर और पंकज यादव ने पल्लेदारी करके रोटी का जुगाड़ किया। न उन्हें किसी संगठन का झंडा उठाने की फुर्सत, न तो भीड़ में शामिल होकर नारे लगाने की। उन्होंने कहा कि उनके लिए हर दिन बराबर होता है, क्योंकि मजदूरी ही उनकी जीवनचर्या बन चुकी है। जिस दिन काम नहीं करेंगे, उस दिन परिवार को क्या खिलाएंगे।
विज्ञापन

पल्लेदार पंकज ने कहा कि 16 साल से पल्लेदारी कर रहा हूं। मेरा हर दिन मई दिवस की तरह होता है। मई दिवस ही मेरी रोजी रोटी है। यह दिवस क्यों मनाया जाता है? इसका जवाब शोभनाथ को पता है, लेकिन पेट और परिवार की आजीविका किसी कार्यक्रम में शरीक होने से पूरी नहीं होगी। उसके लिए काम करना जरूरी है। मामदेवपुर निवासी जोखन वर्ष 1960 से ठेला खींच रहे हैं। उम्र ढलने के बावजूद वह लगातार यह काम कर रहे हैं। कहते हैं कि कालीन नगरी होने के कारण यहां हर दिन अच्छा काम मिल जाता है। इसलिए काम करके ही क्यों न मई दिवस मनाऊं? 85 वर्षीय शोभनाथ कहते हैं जीवन के अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहे हैं। आने वाली पीढ़ी का जीवन अच्छे से बीते, यही कामना करता रहता हूं। सरकारों को मजदूर हितों के लिए गंभीर होकर कुछ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed