{"_id":"5ad902dc4f1c1ba1098b5720","slug":"21524171484-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन दिलाने के नाम पर रुपये ऐंठ कर बनाता था फिल्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन दिलाने के नाम पर रुपये ऐंठ कर बनाता था फिल्में
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जलालीपट्टी क्षेत्र के नई बस्ती निवासी आशीष डे को मंडुवाडीह पुलिस ने गुरुवार को डीरेका परिसर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आशीष पर आरोप है कि वह नौकरी पेशा लोगों को लखनऊ में सस्ते दर पर जमीन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ चुका है। धोखाधड़ी कर अर्जित रुपयों से वो फिल्में बनाता था। पुलिस आशीष से जुड़े उसके अन्य करीबियों की कुंडली खंगाल रही है।
मंडुवाडीह थाने में 27 जनवरी को मिर्जापुर के चुनार कोतवाली क्षेत्र के पचेरवा निवासी कमलापति त्रिपाठी ने आशीष डे के खिलाफ जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आशीष के गिरफ्त में आने के बाद सोनभद्र के रेनूकूट निवासी कृष्ण मोहन तिवारी, अमित कुमार, दीपेश, लोकेंद्र मिश्रा सहित कुछ अन्य लोग मंडुवाडीह थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि आशीष ने उनके साथ भी लाखों की धोखाधड़ी की है।
इंस्पेक्टर मंडुवाडीह अशोक सिंह ने बताया कि झांसा देकर ऐंठे गए रुपये से आशीष ने इंकलाब सहित दो फिल्में नामी कलाकारों केे साथ बनाई है। एक अन्य फिल्म मि. सिंह निर्माणाधीन है। जमीन के कामकाज के लिए आशीष ने लखनऊ स्थित शहीद पथ में शहीद इंक्लेव नाम से कार्यालय खोल रखा है। वहीं, फिल्म निर्माण से संबंधित कामकाज के लिए विजन इंफ्राटेक का कोलकाता में पंजीकरण करा रखा है और इसकी डायरेक्टर आशीष की पत्नी सोमा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आशीष के करीबियों के बारे में भी पड़ताल कराई जा रही है ताकि स्पष्ट हो सके कि उसके साथ धोखाधड़ी के इस काम में और कितने लोग लगे थे। साक्ष्यों के आधार पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।