{"_id":"5ab6a90c4f1c1b21578b6626","slug":"21521920268-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं से बदल रही तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं से बदल रही तस्वीर
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। प्रदेश सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की। इसमें सरकार की ओर से कराए गए विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला गया।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने फसली ऋण मोचन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, सामूहिक विवाह, आयुष्मान योजना, जननी सुरक्षा, यूपी 100 समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि भाजपा सरकार में कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण से मोरवा और वरुणा के किनारे के गांवों की तस्वीर बदल रही है। यही वजह है कि सरसों और दूध के उत्पादन में जिले को अव्वल स्थान हासिल हुआ है। भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में जो अपराधी तांडव मचाते थे, वे या तो जेल में हैं या जिले को छोड़ चुके हैं। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी देते हुए सीडीओ से पत्रकार भवन के लिए प्रस्ताव मांगा। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, एसपी सचिंद्र पटेल, एएसपी डॉ. संजय कुमार, टीएन उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक और सपना दूबे आदि मौजूद रहीं।