{"_id":"5aaed0044f1c1ba3238b5edf","slug":"21521405956-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले निबटा लें जरूरी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले निबटा लें जरूरी काम
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी।मार्च के इस महीने में त्योहारों की वजह से कई छुट्टियां हैं। इस महीने में जबकि 13 दिन बचे हैं लेकिन इसमें चार दिन बैंक बंद रहेंगे। इस वजह से अगर आपको कोई जरूरी काम करना है तो अंतिम सप्ताह के पहले निबटा लें। इसमें चौथा शनिवार, रविवार, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे आदि का अवकाश होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
मार्च का महीना वैसे भी कर भुगतान, बैंकिंग के दृष्टिकोण से अहम होता है। इसमें लोग अपने वित्तीय समस्याओं का समाधान से लेकर लेन-देन संबंधी कागजातों को दुरुस्त कराने में व्यस्त रहते हैं। जहां तक अवकाश की बात है तो अंतिम सप्ताह में दो दिन लगातार अवकाश रहेंगे। 24 मार्च को चौथा शनिवार, 25 मार्च को रविवार अवकाश रहेगा। इसके बाद 29 मार्च को महावीर जयंती, 30 मार्च को गुड फ्राइडे की वजह से बैंक बंद रहेगा। इसके अलावा 31 मार्च को हजरत अली जयंती पर अवकाश होने की पूरी संभावना है लेकिन अभी तक बैंकों की ओर से इसकी घोषणा नहीं की गई है। अग्रणी बैंक प्रबंधक रंजीत सिंह ने बताया कि 31 मार्च के अवकाश के बारे में अभी कोई आदेश नहीं आया है। बैंकों में अवकाश के बावजूद एटीएम में पर्याप्त कैश, नेट बैंकिंग आदि सेवाओं में कोई व्यवधान न आए इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।