फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   डीरेका परिसर बना ‘फूलों की घाटी’

डीरेका परिसर बना ‘फूलों की घाटी’

Sun, 18 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
डीरेका परिसर बना ‘फूलों की घाटी’
वाराणसी। डीजल रेल इंजन कारखाना इंटर कॉलेज क्रीड़ांगन में दो दिवसीय 37वीं वार्षिक पुष्प व सब्जी प्रदर्शनी शनिवार को शुरू हुई। प्रदर्शनी में परमानेंट प्लांट्स इनपाट, कट एनुअल्स, कट रोजेज, किंग एवं क्वीन ऑफ द शो आदि प्रतियोगिताओं के अंतर्गत रखे गमलों व सजाए गए विविध रंगों के फूलों से सुशोभित प्रदर्शनी स्थल फूलों की घाटी जैसी लग रही है। जहां पीले, केसरिया, बैगनी आदि विविध रंगों के बड़े-बड़े डहेलिया पुष्पों के साथ ही साथ दर्शकों को आकर्षित करने वाले फूलों में तितली के आकार वाली पैंजी, लाल, गुलाबी तथा सफेद फूलों वाले लिनेरिया, डहेलिया, बिगोनिया, स्टाक, स्ट्राबरी, आर्नामेंटल कैबीज, बोनसाई, मेडिसिनल, मोहक साल्विया, डेजी, डायमार पोथका, फ्लास्क एवं रेनुकुलस इत्यादि दर्शको का मन मोह रहे हैं। वहीं क्रोटन फर्न, रबड़ के पौधे तथा पाम की विविध प्रकार की प्रजातियां भी अत्यंत आकर्षक हैं।
विज्ञापन

पुष्पों व कलियों द्वारा निर्मित गुलदस्ते, बटन होल तथा टेबल सज्जा के नमूने, शादी मंडप दर्शकों को खींचने में कामयाब हो रहे हैं। प्रदर्शनी में डीरेका सहित पूर्वोत्तर रेलवे, भारत हैवी इलेक्ट्रीकल लिमिटेड, बीएचयू, वन संरक्षा अधिकारी वाराणसी, केंद्रीय कारागार सहित विभिन्न संस्थान व नर्सरियां मिलाकर कुल 149 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसमें कुल 3225 किस्मों के उन्नत तथा विकसित प्रजातियों के पुष्प, शोभाकार पौधे व सब्जियों के नमूने प्रस्तुत किए गए हैं ।
विज्ञापन

किंग ऑफ द शो (गुलाब का राजा) कुल सचिव बीएचयू की ओर से प्रदर्शित नारंगी रंग की प्रजाति के गुलाब तथा क्वीन ऑफ द शो (गुलाब की रानी) कुलपति बीएचयू के (सफेद रंग) गुलाब को चुना गया। मेसर्स अवध कंस्ट्रक्शन के बनाए गए शादी के मंडप को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सुनीत शर्मा ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप मुख्य इंजीनियर राहुल श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक नितिन मेहरोत्रा के साथ ही साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनी का समापन 18 फरवरी को पुरस्कार वितरण के साथ होगा। प्रदर्शनी दर्शकों के के लिए सुबहआठ बजे से रात आठ बजे तक खुली रहेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed