{"_id":"5a820a504f1c1b8e268b9cf7","slug":"21518471760-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झप्पी के साथ किया इजहार-ए-मुहब्बत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झप्पी के साथ किया इजहार-ए-मुहब्बत
Updated Tue, 13 Feb 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। युवा, प्रेमी और नवविवाहित जोड़े वैलेंटाइंस की खुमारी में पूरी तरह से डूब चुके हैं। वैलेंटाइन वीक का हर नया दिन, एक नए एहसास और जज्बात के साथ मनाया जा रहा है। खुशी हो या गम, जीत या हार, ऐसे मौकों पर अपने एहसास को जादू की झप्पी से बेहतर किसी और तरीके से बयां नहीं किया जा सकता। अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा शहर में देखने को मिला। दोस्त से लेकर युवा जोड़े अपने खास की बाहों में बैठकर यादगार लमहे संजोते दिखे। उधर सोशल साइट्स पर भी दोस्तों को हग डे विश करने का सिलसिला खूब चला।
यूं तो आत्मीय रिश्ते किसी लफ्ज या भाषा के मोहताज नहीं होते लेकिन अपनों को गले लगाकर आप उस तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। वैलेंटाइंस वीक के दौरान सोमवार को हग डे पर लोगों ने अलग-अलग तरीकों से अपने चहेतों को झप्पी देकर अपने दिल के एहसास को बयां किया। शहर के पार्क के साथ घाटों पर भी ऐसे ही नजारे देखने को मिले। बीएचयू विश्वनाथ मंदिर घूमने आए राहुल और कविता की मानें तो कई बार हम बहुत कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन उन्हें बयां करने के लिए शब्दों की कमी हो जाती है। ऐसे में अपनों को प्यार से गले लगाने भर से ही अपने एहसास को खास तक पहुंचाया जा सकता है। प्यार को एक्सप्रेस करना कई बार बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में सिर्फ प्यार से गले लगाने भर से सारी मुश्किल दूर होती सी मालूम होती है।
आज सेलिब्रेट किया जाएगा किस डे
वाराणसी। वैलेंटाइंस वीक का कारवां जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, इसकी खुमारी दूनी होती जा रही है। हग डे के बाद मंगलवार को किस डे मनाया जाएगा। मार्केट में माहौल बन चुका है और लोग भी अपने प्रिय के साथ इस मौके को सेलिब्रेट करने के मूड में हैं। गिफ्ट्स खरीदने का सिलसिला लगातार चल रहा है। साथ ही पैगामों में भी मोहब्बत की बहार छाई हुई है। कालेज में पढ़ने वाली छात्रा कृ तिका ने अपने ब्वायफ्रेंड के साथ किस डे सेलिब्रेशन की पूरी तैयारियां कर रखी है। शहर के होटल और रेस्टोरेंट्स ने भी खास तैयारियां कर रखी हैं। होटल और रेस्टोरेंट्स में खूब सजावट की गयी है। अलग-अलग रंग के फूल व गुब्बारे लगाए गए हैं।