{"_id":"5a7a17054f1c1bb1208b7bff","slug":"21517950725-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्रियों को परिवहन निगम की गाड़ी ही दी जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्रियों को परिवहन निगम की गाड़ी ही दी जाएंगी
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना को ब्लैक लिस्टेड इनोवा उपलब्ध कराने पर जिला प्रशासन और नगर निगम की काफी किरकिरी हुई है। भविष्य में इसे रोकने के लिए उच्चाधिकारियों ने मातहतों को निर्देश दिया है कि कै बिनेट मंत्रियों को परिवहन निगम की गाड़ी से सफर कराया जाए।
परिवहन निगम के पास फिलहाल तीन गाडि़यां हैं। प्राथमिकता के आधार पर इन तीन वाहनों में से ही किसी एक वाहन को मंत्री के लिए प्रयोग में लाया जाएगा। इसके साथ ही परिवहन निगम को फ्लीट में वाहन बढ़ाने को कहा गया है। जिले में वीआईपी के ज्यादा आवागमन को देखते हुए आठ से दस वाहनों की आवश्यकता है।
इस बीच मंत्री को ब्लैक लिस्टेड इनोवा उपलब्ध कराने के आरोप में वाहन स्वामी को नोटिस भेजी गई है। परिवहन विभाग को जवाब का इंतजार है। जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आठ- नौ फरवरी को मुख्य सचिव राजीव कुमार का भी दौरा होना है। पंद्रह फरवरी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के आने की भी संभावना है। ऐसे में इनकी फ्लीट में शामिल होने वाली गाडि़यों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।