फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मिट्टी से उकेरी आकृति, मेंहदी डिजाइन से लूटा दिल

मिट्टी से उकेरी आकृति, मेंहदी डिजाइन से लूटा दिल

Fri, 02 Feb 2018 02:48 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी से उकेरी आकृति, मेंहदी डिजाइन से लूटा दिल
वाराणसी। बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान में चल रहे पांच दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव सृष्टि-2018 के दूसरे दिन गुरुवार को आन द स्पाट फोटोग्राफी, पेंटिंग, कोलाज, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं के नाम रहा। इस दौरान जहां फोटोग्राफी में भावी कृषि वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक तस्वीरें खींचकर फोटोग्राफी कला का प्रदर्शन किया। वहीं क्ले मॉडलिंग में पूर्व कुलपति डॉ. लालजी सिंह और उनके योगदान की आकृति उकेरी। उधर, मेंहदी प्रतियोगिता में आकर्षक डिजाइन बनाकर छात्राओं ने सभी का दिल लूट लिया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की शुरूआत शुक्रवार से स्वतंत्रता भवन में होगी।
विज्ञापन

संस्थान के शताब्दी कृषि सभागार में दूसरे दिन के उत्सव की शुरूआत वाद-विवाद प्रतियोगिता के साथ हुई। इसमें प्रतिभागियों ने जीएसटी और कृषि शिक्षा की बेहतरी विषय पर पक्ष और विपक्ष में अपनी बात रखी। तात्कालिक भाषण के बाद कविता में सामाजिक समस्याओं, मां-बेटे के प्यार आदि का भाव प्रदर्शित किया। हर एक प्रस्तुति पर दर्शकों ने ताली बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। क्ले मॉडलिंग में प्रतिभागियों को पूर्व कुलपति प्रो. लालजी सिंह को याद करते हुए उनकी तस्वीर के साथ ही उनके योगदानों पर मिट्टी से आकृति बनानी थी। छात्र सलाहकार प्रो. कल्याण घड़ेई के देखरेख में हुए आयोजन में वरुण लाल अहिरवार, रक्षा शाह, शिवानी खरवार, करण राठौर, शेखर शर्मा, राजकुमार पटेल, अमरीश, तनमय, किशन तिवारी, शीतल छाया, राजा रघुवंशी, श्याम कुमार गुप्ता, आदि की प्रमुख भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed