फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सड़क हादसों में पिता-पुत्री समेत चार की मौत

सड़क हादसों में पिता-पुत्री समेत चार की मौत

Sun, 28 Jan 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में पिता-पुत्री समेत चार की मौत
वाराणसी/रामनगर। लंका और रामनगर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में पिता-पुत्री समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। लंका के कंचनपुर में सड़क हादसे की चपेट में आए सिंगरौली जिला निवासी पिता-पुत्री इलाज के सिलसिले में वाराणसी आए थे। वहीं, रामनगर के टेंगरा मोड़ में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत के बाद स्थानीय लोग हंगामे पर उतर आए। सड़क जाम कर दी। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

दोनों युवक शिवम पांडेय (19) और रहीम (19) मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना के उगापुर निवासी थे। बताया जाता है कि दोनों रामनगर निवासी दोस्त से मुलाकात कर शनिवार की दोपहर वापस घर लौट रहे थे। टेंगरा मोड़ के समीप बाइक फिसलने से दोनों सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहा ट्रक उन्हें कुचलता निकल गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ दूर आगे जाकर चालक ट्रक खड़ाकर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, लंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर में शुक्रवार की सुबह डीपीएस स्कूल की बस की टक्कर से ऑटो सवार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बुड़तीय गांव निवासी किसान जगदीश प्रसाद (50), उनकी बेटी सबिता (13) की मौत हो गई। वहीं, जगदीश की पत्नी शांति (46) गंभीर रूप से घायल हो गईं। जगदीश बबिता का इलाज कराने यहां आए थे। मंडुवाडीह से ऑटो में बैठकर तीनों लोग चितईपुर स्थित एक डॉक्टर के यहां जा रहे थे। कंचनपुर पहुंचते ही अमरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जगदीश प्रसाद और सबिता की मौके पर ही मौत हो गई। घायल शांति को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। चालक बस छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने स्कूल बस और ऑटो को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की सूचना पर जगदीश के पुत्र संजय प्रकाश अन्य परिवारीजनों के साथ बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर पैर फिसलने से गिरा युवक, मौत
चौबेपुर। कादीपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम मऊ से इलाहाबाद जा रही ट्रेन गुजर रही थी। ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण एक युवक उस पर सवार होने के लिए प्लेटफार्म पर दौड़ा। ट्रेन के करीब फिसलकर रेलवे ट्रैक और प्लेटफार्म के बीच गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की शिनाख्त देर शाम तक नहीं हो पाई थी। जीआरपी के अनुसार युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हुई। वह सफेद-काले रंग की चेकदार शर्ट, जींस पैंट और काले रंग की जैकेट पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed