{"_id":"5a4fd54d4f1c1bd3178b529a","slug":"21515181389-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द रात में चोरों के हौसले बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द रात में चोरों के हौसले बुलंद
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर (भदोही)। शीतलहरी और कोहरे के बीच पुलिस की गश्त सुस्त पड़ने पर चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। गोपीगंज नगर में गुरुवार की रात चोरों ने मंदिर के पुजारी के कमरे और दो गुमटियों के ताले तोड़ कर हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। चोरी की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
मिर्जापुर रोड पर स्थित बाबा रघुनाथ दास कुटिया गणेश मंदिर के परिसर में स्थित पुजारी बिहारी महाराज के कमरे का ताला तोड़कर चोर कमरे के अंदर रखे तीन घंटे, एक टेबल फैन और बर्तन आदि उठा ले गए। वहीं मंदिर के सामने स्थित दो गुमटियों के तालों को भी चटकाकर चोरी की। प्रतापपुर निवासी राम सजीवन चाय पान और काली देवी निवासी रामचंद्र गुप्ता की बाटी चोखा की दूकान का ताला तो चोरों ने तोड़ दिया, मगर चोरी नहीं कर सके। इन दिनों मिर्जापुर रोड पर आए दिन चोरियां हो रहीं हैं। इससे लोगों में भय व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों ने रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। मांग करने वालों में सभासद मोहित उमर, सभासद जितेंद्र साहू, लल्ला भूज, आलोक अग्रहरी, दयाशंकर शेठ, विक्रम सिंह आदि शामिल थे।
वहीं, ऊंज थाना क्षेत्र के दो गांवों में गुरुवार की रात चोरों ने धावा बोलकर हजारों के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलापुर का ताला तोड़कर चोर विद्यालय में रखा सिलाई मशीन, कुर्सी, बाल्टी और अन्य सामान उठा ले गए। इसी तरह कुरमैचा-कूबी मार्ग पर नवधन गांव निवासी बच्चा तिवारी का भवन निर्माण के लिए लगा समर्सिबल पंप चोर उठा ले गए। दोनों चोरी की तहरीर थाने में दे दी गई है।