{"_id":"5a40134d4f1c1b1f168b5187","slug":"21514148685-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरा स्टेडियम में कराए जाएंगे रणजी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिगरा स्टेडियम में कराए जाएंगे रणजी मैच
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिहाज से विकसित किया जाएगा। तीन विकेट के मैदान को पांच विकेट का तैयार कराकर रणजी मैचों का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए सीढि़यों को पीछे शिफ्ट कर मैदान का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही लालपुर स्टेडियम को भी विकसित किया जाएगा। इन कार्यों के लिए जल्द ही धन जारी किया जाएगा। ये बातें प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने कहीं।
उन्होंने रविवार को सिगरा स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान कहा कि अनफिट कोच के लिए स्टेडियम में कोई जगह नहीं है। जिन कोच का प्रदर्शन बेहतर नहीं होगा, उनका नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। कोच के फिटनेस टेस्ट लखनऊ में आयोजित होंगे। खेल प्रशिक्षकों से उन्होंने कहा कि वह मेहनत से खिलाडि़यों को समय दें और उनका बेहतर निकालने का प्रयास करें। खेल मंत्री ने कहा कि अगले पांच साल में यूपी से पांच अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल चाहिए और इसमें बनारस की भी भागीदारी होनी चाहिए। संविदा पर रखे गए खेल प्रशिक्षकों और कर्मियों ने नियमित करने की मांग उठाई तो मंत्री ने कहा कि तीन से पांच साल तक समीक्षा करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। खेल और खिलाडि़यों को बढ़ावा देने के लिए पुलिस भर्ती में 15 सौ खिलाडि़यों को भर्ती किया जाएगा। स्टेडियम भवन स्थित सभागार में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्याम सुंदर मिश्रा और कोच के साथ बैठक के दौरान उन्होंने खेलों की प्रगति जानी। बैडमिंटन कोर्ट और जिमखाना के नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। इस मौके पर बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, विधायक रवींद्र जायसवाल, अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलीट नीलू मिश्रा भी मौजूद थीं। इसके पूर्व उन्होंने लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम और शिवपुर मिनी स्टेडियम का भी निरीक्षण किया।