फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सेना भर्ती के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी

सेना भर्ती के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी

Fri, 01 Dec 2017 02:10 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी
वाराणसी। 10 दिसंबर से कैंटोनमेंट में होने वाली सेना भर्ती रैली का कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया गया। इस बार लिखित परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के निवास स्थान के पुलिस वेरिफिकेशन के साथ ही ड्रग टेस्ट को अनिवार्य किया गया है। इस रैली में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए धर्मगुरुओं की भर्ती भी की जाएगी। सेना की ओर से पंजीकृत अभ्यर्थियोें के ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

भर्ती निदेशक कर्नल मनीष धवन ने बताया कि 10 दिसंबर से 19 दिसंबर तक होने वाली रैली में 10 दिसंबर को मऊ के सभी तहसील क्षेत्र और 11 दिसंबर को बलिया जिले के रसड़ा और बलिया तहसील क्षेत्र के अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होंगे। 12 दिसंबर को बलिया के बैरिया, बेल्थरा रोड, बांसडीह और सिकंदरपुर तहसील की और 13 दिसंबर को आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर, सगड़ी, निजामाबाद और आजमगढ़ तहसील के अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होंगे। 14 दिसंबर को आजमगढ़ के फूलपुर, लालगंज, मेंहनगर और देवरिया जिले के रुद्रपुर व देवरिया तहसील क्षेत्र के अभ्यर्थी दौड़ेंगे। 15 दिसंबर को देवरिया जिले के बरहज, सलेमपुर व भाटपाररानी तहसील के और गोरखपुर जिले के सहजनवा व खजनी तहसील के अभ्यर्थी दौड़ेंगे। 16 दिसंबर को गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज, चौरीचौरा, बांसगांव और तहसील क्षेत्र के अभ्यर्थियों की दौड़ होगी। 17 दिसंबर को गाजीपुर जिले के गाजीपुर व सदर तहसील के अभ्यर्थी दौड़ेंगे। 18 दिसंबर को गाजीपुर जिले के जखनिया, मोहम्मदाबाद व जमनिया तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए गाजीपुर जिले की जखनिया, मोहम्मदाबाद व जमनिया तहसील के नर्सिंग असिस्टेंट और ट्रेडमैन पद के अभ्यर्थियों की भर्ती 19 दिसंबर को होगी। कर्नल मनीष धवन ने बताया कि यूपी और उत्तराखंड के पंडित, मौलवी, ग्रंथी और पादरी के लिए 7096 आवेदन आए हैं। बताया कि रैली को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए रायफल क्लब में जिला पुलिस और प्रशासन के अफसरों की बैठक सैन्य अफसरों के साथ हुई है। भर्ती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। ठंड को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed