फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ग्राम विकास अधिकारी व पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ग्राम विकास अधिकारी व पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारी व पूर्व प्रधान के खिलाफ  मुकदमा दर्ज
सेवापुरी/वाराणसी। आराजीलाइन ब्लाक के बीडीओ ने बीती रात जंसा थाने में कपरफोड़वा गांव के पूर्व ग्राम विकास अधिकारी हरिहर सिंह व पूर्व ग्राम प्रधान अजय कन्नौजिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। दोनों पर कागज पर खड़ंजे का निर्माण करकर लाखों रुपये हड़पने का आरोप है। मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने की।
विज्ञापन

आराजीलाइन विकास खंड क्षेत्र के कपरफोड़वा में अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से पूर्व प्रधान अजय कन्नौजिया ने वित्तीय वर्ष 2013-14 में कागज पर खड़ंजा का निर्माण कराकर लाखो रुपये का भुगतान करवा लिया था। मामला फंसता देख पूर्व प्रधान ने 15 अक्तूबर 17 को खड़ंजें का निर्माण करवाने लगे थे। जिस खबर को अमर उजाला ने 16 अक्टूबर 17 के अंक में इस खास खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने उपायुक्त श्रम डीसी रामबाबू तिवारी से जांच करवाई तो फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। इस मामले में डीएम ने तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी हरिहर सिंह को निलंबित करते हुए उनसे 1 लाख 29 हजार 213 रुपये व पूर्व प्रधान से 1 लाख 29 हजार 213 रुपये की वसूली व मुकदमा दर्ज कराने का आदेश डीसी मनरेगा को दे दिया। बीडीओ हेमंत सिंह ने बीती रात दोनों आरोपियों के खिलाफ जंसा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। कपरफोड़वा के पूर्व प्रधान ने वित्तीय वर्ष 2013-14 में रामा पटेल की दुकान से नाला तक व राजेंद्र पटेल के घर से बिचलू पटेल के घर तक कागज पर खड़ंजे का निर्माण करवा दिया था। इस मामले में गांव के ही अनिल कुमार दुबे ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed