{"_id":"59f789944f1c1b68678b8946","slug":"21509394836-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव पर रोक, छात्रों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव पर रोक, छात्रों में आक्रोश
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। श्री हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव पर ब्रेक लग गया है। निकाय चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन ने नवंबर में चुनाव कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इसे लेकर छात्रों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जब काशी विद्यापीठ और उदय प्रताप महाविद्यालय में चुनाव हो सकते हैं जो तो हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में क्यों नहीं? इस फैसले के विरोध में छात्रों ने मंगलवार से आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
श्री हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत छह नवंबर को नामांकन होना था और 15 नवंबर को मतदान। हालांकि इसकी अधिसूचना अभी जारी नहीं थी। उधर नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी की जाएगी। 26 नवंबर को मतदान होना है। इसे देखते हुए ही प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव नवंबर न कराने पर असमर्थता जता दी है। प्राचार्य डॉ. सोहन लाल यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता के कारण छात्रसंघ चुनाव नवंबर में न कराकर दिसंबर में कराने को कहा है। अब छात्रसंघ चुनाव संभवत: दिसंबर में होंगे।