{"_id":"59efaccc4f1c1bce538b90d3","slug":"21508879564-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला गांव की अभिलेखों की जांच शुरू, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला गांव की अभिलेखों की जांच शुरू, होगी कार्रवाई
Updated Wed, 25 Oct 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी/दानगंज। चोलापुर ब्लाक की ग्राम पंचायत ताला के विकास कार्यों में धांधली में स्थलीय सत्यापन, टेक्निकल जांच के बाद अब सरकारी अभिलेखों को खंगाला जा रहा है। दीपावली की छुट्टी होने से जांच रुकी थी। जिसको लेकर गांव में जांच बंद होने की चर्चा थी।
डीसी मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी ने बताया कि ताला गांव की जांच की प्रक्रिया दीपावली छुट्टी के बाद शुरू कर दी गई है। अभिलेखों की जांच की जा रही है। जल्द ही जांच पूरी कर पत्रावली जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मौके पर स्थलीय सत्यापन व जांच टेक्निकल टीम के द्वारा कराई जा चुकी है। अभिलेख में गड़बड़ी मिलने पर पुन: ताला गांव में जाकर जांच की जाएगी। ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध कराए गए कागज की जांच ब्लॉक से लेकर जिले स्तर तक की जा रही है। ताला ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को हलफनामा देकर विकास कार्यों में धांधली का मामला उठाया था। इस पर जिलाधिकारी ने जांच डीसी मनरेगा को सौंपी थी।