{"_id":"59ef8b0c4f1c1b97678b72bf","slug":"21508870924-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव का जिले में बजा बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव का जिले में बजा बिगुल
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
नगर में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल मंगलवार को बज गया। केबीपीजी कॉलेज और जीडी बिनानी कॉलेज में चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई । अधिसूचना के अनुसार केबी कॉलेज व जीडी बिनानी में नामांकन 27 अक्तूबर को और मतदान तथा मतगणना पांच नवंबर को होगा। अधिसूचना जारी होते ही दोनों कॉलेजों में गहमा गहमी बढ़ गई है। कई प्रत्याशी कॉलेज परिसर में प्रचार करते दिखे।
केबी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव अधिकारी डा. गौरी शंकर द्विवेदी ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री 26 अक्तूबर को पूर्वान्ह दस बजे से अपरान्ह दो बजे तक होगा। वहीं विभिन्न पदों के लिए नामांकन 27 अक्तूबर को होगा। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्तूबर को होगा जबकि उम्मीदवार 30 अक्तूबर को नाम वापस ले सकते है इसके बाद वैद्य उम्मीदवारों की पदवार अंतिम सूची का प्रकाश उसी दिन पूर्वान्ह एक बजे से किया जाएगा। केबी कॉलेज में गेट पास का वितरण तीन नवंबर को होगा। इसके बाद मतदान, मतगणना और शपथ ग्रहण पांच नवंबर को होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को देखते हुए शिक्षण कार्य उक्त दिनों में स्थगित रहेगा। जिन छात्र-छात्राओं ने परिचय पत्र प्राप्त नहीं किया है वें 31 अक्तूबर और एक नवंबर को प्राप्त कर ले। वहीं जीडी बिनानी कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. कृष्ण कुमार चौरसिया ने बताया कि प्रत्याशियों को स्लीप का वितरण चार नवंबर को पूर्वान्ह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे से अपरान्ह एक बजे तक, मतगणना मतदान के बाद शुरू होगा। प्राचार्य डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि प्रत्याशी चुनाव आचार संहिता का पालन करें।