{"_id":"59b3017d4f1c1bf97f8b533d","slug":"21504903549-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोगियों को छोड़कर दौड़ता रहा शिवगंगा का इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोगियों को छोड़कर दौड़ता रहा शिवगंगा का इंजन
Updated Sat, 09 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी/ लाला नगर (भदोही)। उत्कल और शक्तिपुंज एक्सप्रेस हादसे से रेलवे अभी उबर नहीं पाया है कि शुक्रवार को फिर बड़ी लापरवाही उजागर हो गई। नई दिल्ली से मंडुवाडीह आ रही 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस का इंजन रास्ते में ही बोगियों को छोड़कर दौड़ने लगा। झूंसी (इलाहाबाद) से अहिमनपुर (भदोही) के बीच तीन बार कपलिंग खुलने की वजह से यह समस्या आई। हादसे की आशंका से यात्री दहशत में आ गए। इसके बाद यात्रियों को दूसरी ट्रेन से भेजा गया। वहीं, मालगाड़ी का इंजन लगा कर शिवगंगा एक्सप्रेस को अपराह्न 2:20 बजे मंडुवाडीह स्टेशन लाया गया। इस घटना के चलते चौरीचौरा और पवन एक्सप्रेस करीब आधा घंटा देर से आईं। पूर्वोत्तर रेलवे ने मामले की जांच का आदेश दे दिया है।
सुबह 8:25 बजे ट्रेन इलाहाबाद पहुंची थी। यहां इंजन बदलने के बाद ट्रेन रवाना हुई तो 9:05 बजे झूंसी और रामनाथपुर के बीच कपलिंग खुल गई और बोगियों को छोड़ते हुए इंजन करीब आधा किलोमीटर आगे निकल गया। जैसे ही लोको पायलट को जानकारी हुई, उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इंजन को रोका। कंट्रोल रूम को सूचना देने के साथ ही इंजन को बैक कर बोगियों के पास लाया। यहां कपलिंग जोड़ने के बाद ट्रेन रवाना हुई।
अभी यात्री सहज भी नहीं हुए थे कि ज्ञानपुर रोड स्टेशन और सराय जगदीश हॉल्ट के बीच किशुनदेवपुर छतमी रेलवे क्रॉसिंग के पास 10:17 बजे फिर से कपलिंग खुल गई और बोगियों को छोड़ इंजन करीब 500 मीटर आगे निकल गया। यात्रियों में खलबली मच गई। चालक कमला प्रसाद ने इंजन को रोका और पीछे किया। यहां कैरेज स्टाफ ने कपलिंग जोड़ी तब करीब 11 बजे ट्रेन आगे बढ़ी। इसके बाद ट्रेन कुछ ही दूर आगे पहुंची थी कि ज्ञानपुर और अहिमनपुर के बीच तीसरी बार कपलिंग खुल गई। फिर कपलिंग जोड़ने के बाद ट्रेन अहिमनपुर स्टेशन पहुंची। यहां एनाउंस किया गया कि यात्री नई दिल्ली-मंडुवाडीह सुपरफास्ट में बैठ जाएं। जिनके पास ज्यादा सामान था उनको छोड़ बाकी यात्री मंडुवाडीह सुपरफास्ट में बैठ गए। वहीं, माधोसिंह स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन मंगा कर शिवगंगा एक्सप्रेस में लगाया गया तब ट्रेन सुबह सात बजे की बजाय 2:20 बजे मंडुवाडीह स्टेशन पहुंची।