फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पूर्वांचल की बालिका एथलीटों का शिविर शुरू

पूर्वांचल की बालिका एथलीटों का शिविर शुरू

Thu, 06 Jul 2017 02:23 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल की बालिका एथलीटों का शिविर शुरू
वाराणसी। बालिकाओं के एथलेटिक्स प्रशिक्षण का एक वर्षीय कार्यक्रम का आगाज बुधवार को सिगरा स्टेडियम में हुआ। शिविर में पूर्वांचल की 30 बालिकाएं हिस्सा ले रही हैं। शुभारंभ नवागत आरएसओ एसएस मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

आरएसओ ने कहा कि बालिकाओं के लिए आयोजित शिविर प्रशंसनीय है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि ये बालिकाएं आने वाले दिनों में देश और प्रदेश का नाम रौशन करेंगी। क्लब की अध्यक्ष मास्टर्स एथलीट नीलू मिश्रा ने बताया कि ये बालिकाएं वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, बलिया, मिर्जापुर जिले की हैं। इन्हें एक वर्ष तक प्रशिक्षण और किट निशुल्क दिया जाएगा। इनको इस तरह से तैयार किया जाएगा कि वे खेल के साथ-साथ शिक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। अगले सत्र से आवासीय छात्रावास शुरू कर दिया जाएगा ताकि दूर-दराज से और ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को भटकना न पड़े। इन बालिकाओं को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने लायक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सिगरा स्टेडियम में सुबह छह बजे से चलेगा। कोच आलोक श्रीवास्तव ने संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन रामअवध यादव ने किया। शिविर के लिए पूजा मिश्रा, जूली पटेल, आरुषी श्रीवास्तव, रचना गौड़, प्रिया यादव, अनीषा पटेल, डॉली, दिव्या वर्मा, अंशिका यादव, आयुषी वर्मा, श्रेया सिंह, शिमला गुप्ता, अनुसा पाल, आंचल पटेल, सुरक्षित खिलाड़ियों में रिया शर्मा, शीतल पांडेय, रिंकी, निधि, श्रद्धा जैसल, रीना गौड़, श्रद्धा सिंह, गार्गी शर्मा, श्रेया जैसल, ओसी, सोनम, प्रगति दूबे, ऐश्वर्या दूबे आदि का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed