फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कारखाने और गोदाम में लगी आग

कारखाने और गोदाम में लगी आग

Thu, 29 Jun 2017 02:23 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
कारखाने और गोदाम में लगी आग
वाराणसी। आईपी मॉल सिगरा के बेसमेंट में बने दूकानों के गोदाम में आग लगने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि बुधवार को ऐसा ही घटना महेशपुर में हुई। महेशपुर स्थित एक मकान के बेसमेंट में संचालित गत्ते का कार्टन बनाने के कारखाना और गोदाम में आग लग गई। आग को विकराल रूप धारण करता देख मुहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों को आग बुझाने में तीन घंटे का समय लगा। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। वहीं, कारखाने और गोदाम में लगी आग को देख मालिक अशोक सिंह बेहोश हो गए। आननफानन में उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर में संतोष रस्तोगी का मकान है। इसी मकान के बेसमेंट में लक्सा निवासी अशोक सिंह का गत्ते का कार्टून बनाने का कारखाना और गोदाम है। बुधवार की शाम 4:30 बजे के लगभग गोदाम से धुआं उठने लगा तो काम कर रहे मजदूर बाहर भागने लगे। आसपास के लोग कारखाने में लगा अग्निशमन यंत्र लेकर दौड़े लेकिन वह काम नहीं आया और आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। सूचना पाकर पहुंची दमकल की गाड़ियों को बेसमेंट में आग लगने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसी तरह से धुएं के गुबार में दमकल कर्मियों ने एक तरफ की दीवार तोड़कर लगभग तीन घंटे से ज्यादा समय में आग पर काबू पाया। इस दौरान कारखाने के आसपास तमाशबीनों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


...तो उड़ जाता पूरा मुहल्ला और जाती कई की जान
वाराणसी। गत्ते के कार्टून बनाने के जिस कारखाने में आग लगी उसके भीतर 10 कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर रखे हुए थे। संयोग ही था कि दसों सिलेंडर तक आग नहीं पहुंच पाई और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचते ही सबसे पहले उन्हें बाहर निकाला। इसे लेकर मुहल्ले के लोग दहशत में नजर आए और सभी का कहना था कि यदि गैस सिलेंडर फटते तो कोई बचने न पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed