{"_id":"6a9be7461ea83c3fac0d2560","slug":"205-players-from-four-districts-appeared-for-trials-for-regional-hockey-tournament-96-selected-in-varanasi-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी: चार जिलों के 205 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल, प्रादेशिक प्रतियोगिता में 96 का चयन; मुकाबले में दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी: चार जिलों के 205 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल, प्रादेशिक प्रतियोगिता में 96 का चयन; मुकाबले में दिखाएंगे दम
Sat, 05 Sep 2026 03:26 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 05 Sep 2026 03:26 PM IST
सार
वाराणसी में लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में माध्यमिक स्कूली मंडलीय हॉकी खेली गई। इसमें वाराणसी मंडल से संबंधित चार जिलों के 205 बालक और बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रादेशिक प्रतियोगिता में 96 का चयन हुआ।
विज्ञापन
लालपुर स्टेडियम में वाराणसी, गाजीपुर मंडल की टीमों के बीच मैच के दौरान शॉट मारने का प्रयास करते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक स्कूली खेलों के तहत मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता शुक्रवार सुबह लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली गई। इसमें वाराणसी मंडल से संबंधित चार जिलों के 205 बालक और बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 70वीं प्रादेशिक विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता 16 से 19 सितंबर तक मुरादाबाद मंडल में खेली जाएगी। चयनित खिलाड़ी प्रादेशिक मुकाबले में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कुल 205 खिलाड़ियों में 84 बालिकाएं शामिल थीं। खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में अपना प्रदर्शन किया। अभी संभावित खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों के कागजात की जांच के बाद अंतिम रूप से सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; बीएचयू: मैनेजमेंट से 50% ज्यादा प्लेसमेंट साइंस में, 210 कंपनियों ने 1376 को दिए ऑफर; 23 लाख का अधिकतम पैकेज
विज्ञापन
शिविर में प्रशिक्षण लेंगे वाराणसी मंडल के खिलाड़ी
मुरादाबाद जाने से पहले वाराणसी मंडल का एक प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। प्रादेशिक प्रतियोगिता से पहले शिविर में खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी। 70वीं प्रादेशिक विद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता 16 से 19 सितंबर तक मुरादाबाद मंडल में होगी। वाराणसी मंडल की टीमें बालक और बालिका दोनों वर्गों में हिस्सा लेंगी। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। चयन प्रक्रिया के बाद चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।